AI Replace Human: इस सीईओ ने चेताया, नौकरियां खा जाएगा एआई, इन आठ क्षेत्र में इंसान नहीं होंगे
कॉफमैन ने लिखा, “AI आपकी नौकरियों के लिए आ रहा है। मेरी नौकरी के लिए भी।" उन्होंने कहा कि यह सिर्फ Fiverr की टीम के लिए नहीं, बल्कि सभी उद्योगों में काम कर रहे पेशेवरों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। उन्होंने 8 प्रमुख क्षेत्रों के पेशेवरों के बारे में भी बताया जो AI से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

विस्तार
Fiverr के CEO मिका कॉफमैन ने अपनी टीम को एक बेहद स्पष्ट और बेबाक ईमेल भेजते हुए कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आने वाले समय में न सिर्फ कई नौकरियों को बदल देगा, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म भी कर सकता है और इसमें उनका खुद का पद भी शामिल है। यह ईमेल नीटप्रॉम्प्ट्स के CEO आदित शेख ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह इंटरनेट पर वायरल हो गया।
- प्रोग्रामर
- डिजाइनर
- प्रोडक्ट मैनेजर
- डेटा साइंटिस्ट
- वकील
- कस्टमर सपोर्ट
- सेल्सपर्सन
- फाइनेंस प्रोफेशनल्स
कॉफमैन के अनुसार, जो काम पहले आसान माने जाते थे, वे अब AI के जरिए ऑटोमैटिक हो रहे हैं और कठिन काम भी AI की मदद से काफी सरल हो गए हैं। उनका कहना है कि अगर प्रोफेशनल्स ने तेजी से खुद को अपडेट और अपस्किल नहीं किया, तो वे चंद महीनों में बेरोजगार हो सकते हैं।
- OpenAI: कंपनी पर अभी भी रहेगा नॉन-प्रॉफिट ग्रुप का कंट्रोल, एलन मस्क का मुकदमा भी चलता रहेगा
- Google TV: गूगल ने लॉन्च किया नया टीवी एंड फिल्म प्रोडक्शन विंग, नाम है 100 Zeros
- Swastika Discovered: 2300 साल पुराने स्वास्तिक चिन्ह वाली तलवारें मिलीं, जानिए पूरी कहानी
- बिना इंटरनेट भी देख सकते हैं Youtube के वीडियोज, तरीका जानें