Google TV: गूगल ने लॉन्च किया नया टीवी एंड फिल्म प्रोडक्शन विंग, नाम है 100 Zeros
गूगल की यह पहल उसकी नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेशियल कंप्यूटिंग टूल्स को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी, जो भौतिक और वर्चुअल दुनिया को आपस में जोड़ती हैं। “100 Zeros” ने पिछले साल इंडी हॉरर फिल्म “Cuckoo” के प्रचार में भी सहयोग दिया था।

विस्तार
गूगल ने एक नई फिल्म और टीवी प्रोडक्शन पहल शुरू की है, जिसका नाम "100 Zeros" है। यह पहल एक मल्टी-ईयर साझेदारी है, जो गूगल और रेंज मीडिया पार्टनर्स के बीच हुई है। रेंज मीडिया एक टैलेंट मैनेजमेंट और प्रोडक्शन कंपनी है, जो “A Complete Unknown” और “Longlegs” जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है।
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य ऐसे प्रोजेक्ट्स को खोजना है जिनमें गूगल निवेश कर सके या सह-निर्माण कर सके। इस पहल के जरिए गूगल फिल्म निर्माण उद्योग में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना चाहता है, खासकर ऐसे समय में जब हॉलीवुड बढ़ती निर्माण लागतों और विदेशी फिल्मों पर संभावित अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है।
गूगल की यह पहल उसकी नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेशियल कंप्यूटिंग टूल्स को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी, जो भौतिक और वर्चुअल दुनिया को आपस में जोड़ती हैं। “100 Zeros” ने पिछले साल इंडी हॉरर फिल्म “Cuckoo” के प्रचार में भी सहयोग दिया था।
- बिना इंटरनेट भी देख सकते हैं Youtube के वीडियोज, तरीका जानें
- Tech Tips: सेकेंड हैंड iPhone खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये पांच बातें, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- अलविदा Skype: 22 साल का सफर हुआ समाप्त, उत्तराधिकारी की हो गई घोषणा
- Telegram: टेलीग्राम ने जारी किया बड़ा अपडेट, अब वीडियो कॉल के लिए फ्री में मिलेगा इंक्रिप्शन