वोडाफोन आइडिया ने भी पेश किए नए प्लान, एक साल के लिए फ्री में मिलेगा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन
Vi के पहले प्लान की कीमत 501 रुपये है जिसमें Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें प्रतिदिन 3 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिल रही है।

विस्तार
रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनके साथ एक साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। Vi के नए प्लान की शुरुआती कीमत 501 रुपये है और सबसे महंगे प्लान की कीमत 2,595 रुपये है। बता दें कि हाल ही में जियो और एयरटेल ने भी कुछ प्लान पेश किए हैं जिनके साथ ग्राहकों को फ्री में Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले Vi के प्लान
Vi के पहले प्लान की कीमत 501 रुपये है जिसमें Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें प्रतिदिन 3 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिल रही है। इस प्लान के साथ 16 जीबी अतिरिक्त डाटा भी मिल रहा है। प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
701 रुपये का प्लान
Vi के इस प्लान में भी एक साल के लिए Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इसमें भी रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा और 32 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
901 रुपये का प्लान
Vi के इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इसमें भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
2595 रुपये का प्लान
इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है और इसमें हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।