सबसे बड़ी हैकिंग का इनाम: हैकर को उसी कंपनी में मिली नौकरी जहां से चुराई थी क्रिप्टोकरेंसी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Aug 2021 05:14 PM IST
सार

पिछले सप्ताह ही क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास के सबसे बड़ी चोरी हुई थी जिसमें हैकर्स ने 4,500 करोड़ से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली थी। यह चोरी क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफरिंग के लिए जानी जाने वाली एक कंपनी पॉली नेटवर्क (Poly Network) में हुई थी।

विज्ञापन
After biggest Crypto Heist Hacker Has Job Offer From His Victim PolyNetwork
hacker - फोटो : Lifewire

    विस्तार

    एक बानगी सोचिए कि आपने किसी कंपनी में इतिहास की सबसे बड़ी चोरी की और उसी कंपनी ने आपको नौकरी पर रख लिया। जी हां, ऐसा वाकया बहुत ही कम देखने और सुनने को मिलता है। आपको याद हो कि पिछले सप्ताह ही क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास के सबसे बड़ी चोरी हुई थी जिसमें हैकर्स ने 4,500 करोड़ से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली थी। यह चोरी क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफरिंग के लिए जानी जाने वाली एक कंपनी पॉली नेटवर्क (Poly Network) में हुई थी।

    अब पॉली नेटवर्क ने उसी हैकर को अपने यहां नौकरी पर रख लिया है। PolyNetwork ने कहा है कि वह हैकर्स की काबिलित से खुश है और इसी खुशी में उसे नौकरी दी जा रही है। हैकर का नाम मिस्टर व्हाइट हैट (Mr. White Hat) बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक नाम अभी भी एक राज ही है। पॉल नेटवर्क हैकर को एथिकल हैकर कहकर संबोधित कर रही है। कंपनी का मानना है कि उसने कमियों के बारे में हमें जानकारी दी है। पॉली नेटवर्क ने हैकर को मुख्य सुरक्षा सलाहकार (Chief Security Adviser) के पद पर नौकरी दी है।

    विज्ञापन

    1,930 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी लौटाई

    हैकिंग के एक दिन बाद ही पॉली नेटवर्क ने दावा किया था कि चुराई गई 4,500 करोड़ से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी में से हैकर ने करीब 1,930 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी लौटी दी है। पॉली नेटवर्क के मुताबिक 26.9 करोड़ डॉलर की इथीरियम और 8.4 करोड़ डॉलर की पॉलीगॉन नहीं लौटाई गई थी। कंपनी ने इसकी जानकारी एक के बाद एक कई ट्वीट करके दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूजर्स के पैसे लौटाने की आस

    कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि वह मिस्टर व्हाइट हैट को कानूनी तौर पर इस हैकिंग के लिए जिम्मेदार नहीं मानती है और उसे उम्मीद है कि व्हाइट हैट उसके और उसके यूजर्स के पैसे को लौटा देंगे। बता दें कि अभी तक कंपनी के सभी क्रिप्टोकरेंसी की वापसी नहीं हुई है। हैकर के पास अभी भी 235 डॉलर मिलियन की क्रिप्टोकरेंसी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें