शिकंजा: YouTube ने कहा- तालिबानी चैनल के लिए इजाजत नहीं, व्हाट्सएप ने बंद किया तालिबान में हेल्पलाइन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Aug 2021 01:44 PM IST
सार

इससे पहले फेसबुक ने भी तालिबान के सभी तरह के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं और साथ ही कहा है कि यदि कोई तालिबान के समर्थन में पोस्ट करता है तो उसके अकाउंट को भी डिलीट किया जाएगा।

विज्ञापन
Youtube Says It Does Not Allow Taliban Affiliated Accounts
यूट्यूब - फोटो : पेक्सेल्स

    विस्तार

    फेसबुक और ट्विटर के बाद अब YouTube ने तालिबान पर शिकंजा कसा है। यूट्यूब ने कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी तालिबानी चैनल को इजाजत नहीं देगा। साथ ही उन चैनल को भी ब्लॉक किया जाएगा जिनके पीछे तालिबान के हाथ का संदेह होगा। बता दें कि 20 साल बाद सस्ता में आने के बाद अफगानिस्तान में अफरातफरी का माहौल है। हर कोई बस अफगानिस्तान से बाहर निकलने के लिए बेताब है।

    इससे पहले फेसबुक ने भी तालिबान के सभी तरह के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं और साथ ही कहा है कि यदि कोई तालिबान के समर्थन में पोस्ट करता है तो उसके अकाउंट को भी डिलीट किया जाएगा। वहीं व्हाट्सएप ने तालिबान में अपना हेल्पलाइन नंबर भी बंद कर दिया है, हालांकि WhatsApp ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन

    वहीं ट्विटर ने भी कहा है कि अफगानिस्तान में स्थिति तेजी से बदल रही है। लोग मदद के लिए ट्विटर का सहारा ले रहे हैं। लोगों को सुरक्षित रखना कंपनी की पहली प्राथमिकता है, ऐसे में हमारी टीम काफी सर्तक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा है, 'हम अपने नियमों को सक्रिय रूप से लागू करना और ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री की समीक्षा करना जारी रखेंगे। विशेष रूप से हिंसा, फर्जी कंटेंट और स्पैम को प्रमोट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें