KYC SCAM: ठगों ने आफताब शिवदासानी को बनाया शिकार, लगाया 1.5 लाख का चूना, आप ऐसे रहें सतर्क
पहली सतर्कता तो यही है कि सोर्स को वेरिफाई करें। यह पता लगाएं कि केवाईसी के लिए जो मैसेज आपके पास आया है उसका सोर्स क्या है। उसे आपके बैंक ने भेजा है या किसी निजी नंबर से आया है। इसके अलावा किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक करने की गलती ना करें।

विस्तार
साइबर ठगों ने इस बार बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी को अपना शिकार बनाया है। एक ऑनलाइन केवाईसी स्कैम में साइबर ठगों ने आफताब शिवदासानी को 1.50 लाख रुपये का चूना लगाया है। आफताब शिवदासानी को एक मैसेज मिला था जिसमें ऑनलाइन केवाईसी की बात कही गई थी। मैसेज में एक वेब लिंक भी था जिस पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से पैसे निकल गए। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इस तरह के स्कैम कैसे होते हैं और आपको इस तरह के स्कैम से बचन के लिए क्या करना चाहिए?
आफताब शिवदासानी के साथ क्या हुआ?

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आफताब शिवदासानी के पास ऑनलाइन केवाईसी अपडेट के लिए एक टेक्स्ट मैसेज आया जिसमें एक वेब लिंक भी था। मैसेज में दावा किया गया था कि यदि आफताब केवाईसी अपडेट नहीं करते हैं तो उनका बैंक अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। आफताब ने मैसेज में आए लिंक पर क्लिक किया और उसमें बताए गए तरीके से केवाईसी पूरा किया और इसी दौरान उनके अकाउंट से 1,49,999 रुपये निकल गए। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की है और मामले की जांच चल रही है। इस तरह के स्कैम को पिशिंग स्कैम या पिशिंग अटैक कहते हैं।
इस तरह के स्कैम को कैसे पहचानें और कैसे बचें?

- पहली सतर्कता तो यही है कि सोर्स को वेरिफाई करें। यह पता लगाएं कि केवाईसी के लिए जो मैसेज आपके पास आया है उसका सोर्स क्या है। उसे आपके बैंक ने भेजा है या किसी निजी नंबर से आया है।
- किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक ना करें जो अनजान नंबर से आया है। जान-पहचान के नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक करने से परहेज करना चाहिए।
- बैंक से संबंधित किसी भी काम के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- जब भी कोई आपको कॉल करे और यह कहे कि उसे पैसों की बहुत ही शख्त जरूरत है तो ऐसे जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। यह एक फ्रॉड कॉल भी हो सकता है।
- अपने बैंक अकाउंट की जानकारी किसी भी कीमत पर किसी के साथ शेयर ना करें।
- किसी भी थर्ड पार्टी या अनाधिकृत एप को डाउनलोड ना करें।
- आखिरी बात यह है कि बैंक कभी भी आपको लिंक भेजकर केवाईसी के लिए नहीं कहता है।
- नई शोध: भूकंप से पहले AI करेगा अलर्ट, 70% तक सटीक होगी भविष्यवाणी
- Emergency Alert: अचानक से बजने लगे हजारों लोगों के फोन, सरकार ने फिर से किया ट्रायल
- Tech Tips: WhatsApp चैनल का नाम को कैसे एडिट करें, तरीका बहुत ही आसान है
- Amazon Sale: 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदें ये रेफ्रिजरेटर, शुरुआती कीमत 8,490 रुपये