Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, दोनों में मिलेगी 5,000mAH की बैटरी
इनफिनिक्स हॉट 9 और हॉट 9 प्रो हुए भारत में लॉन्चदोनों स्मार्टफोन में मिली 5,000 एमएएच की बैटरी

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स (Infinix) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपने शानदार डिवाइस हॉट 9 (Infinix Hot 9) और हॉट 9 प्रो (Infinix Hot 9 Pro) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर, दमदार बैटरी और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले इन दोनों स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में पेश किया था।
कंपनी ने इनफिनिक्स हॉट 9 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और हॉट 9 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये रखी है। इन दोनों स्मार्टफोन को ऑशन ब्लू और वायलेट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, दोनों स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की बिक्री 5 जून से शुरू होगी, जबकि इनफिनिक्स हॉट 9 स्मार्टफोन 8 जून से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
इनफिनिक्स हॉट 9 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक Helio P22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधिकारित XOS 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और लो-लाइट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला दिया गया है।