Aadhar Update: नजदीक आ रही है फ्री में अपडेट कराने की तारीख, बाद में बेकार हो सकता है आपका आधार कार्ड
पहले हर बार तीन महीने के लिए आधार अपडेट करने की समय सीमा मिलती थी। यह अपडेट उनके लिए है जिनके पास 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस अवधि में एक बार भी आधार अपडेट नहीं हुआ है। यदि आपका आधार कार्ड भी ऐसा है तो आपको अपने आधार को 14 जून से पहले अपडेट कराना होगा।

विस्तार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने कुछ महीने पहले आधार अपडेट के लिए 14 जून 2025 की तारीख तय की थी जो अब नजदीक आ रही है। इससे पहले हर बार तीन महीने के लिए आधार अपडेट करने की समय सीमा मिलती थी। यह अपडेट उनके लिए है जिनके पास 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस अवधि में एक बार भी आधार अपडेट नहीं हुआ है। यदि आपका आधार कार्ड भी ऐसा है तो आपको अपने आधार को 14 जून से पहले अपडेट कराना होगा।
आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून 2025 तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।
मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।