Aadhaar Card Update: दोबारा बढ़ी आधार कार्ड को अपडेट करने की तारीख, फिर मिली तीन महीने की मोहलत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jun 2024 05:15 PM IST
सार

अब आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की गई है। यह तीसरा मौका है जब सरकार ने इसमें बदलाव किया है। ऐसे में आपके लिए यही बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। आप अपने आधार को घर बैठे भी मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं...आइए तरीका जानते हैं....

विज्ञापन
Aadhaar Card Update date extended this Is The New Deadline For Updating Aadhar Card Details For Free
Aadhaar Card Update date - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आपके पास भी 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस दौरान एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो ऐसे आधार को अपडेट करने के लिए सरकार ने 14 जून 2024 की तारीख तय थी। कल आखिरी तारीख थी लेकिन उससे ठीक पहले सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की गई है। यह तीसरा मौका है जब सरकार ने इसमें बदलाव किया है। ऐसे में आपके लिए यही बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। आप अपने आधार को घर बैठे भी मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं...आइए तरीका जानते हैं....

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    विज्ञापन

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें। अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें