Aadhaar Card Scam: ईमेल या व्हाट्सएप पर डॉक्यूमेंट शेयर करना पड़ सकता है भारी, UIDAI ने जारी किया अलर्ट
UIDAI ने उपयोगकर्ताओं को नए स्कैम के लिए आगाह किया है, जो यूजर्स से आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर पर्सनल जानकारी मांग रहें और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

विस्तार
यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड उपयोगकर्ताओं को चेतावनी जारी की है। UIDAI ने कहा कि वह कभी भी नागरिकों से व्हाट्सएप या ईमेल पर अपने आधार डिटेल को अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए नहीं करता है। दरअसल, UIDAI ने उपयोगकर्ताओं को नए स्कैम के लिए आगाह किया है, जो यूजर्स से आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर पर्सनल जानकारी मांग रहें और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
एक्स (पहले ट्विटर) पर एक हालिया पोस्ट में, एजेंसी ने कहा कि वह कभी भी उपयोगकर्ताओं से व्हाट्सएप या ईमेल जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग एप के माध्यम से आईडी प्रूफ (पीओआई) या एड्रेस प्रूफ (पीओए) शेयर करने की मांग नहीं करती। यूआईडीएआई ने कहा कि उपयोगकर्ता यदि अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो जानकारी अपडेट करने के लिए या तो अपने निकटतम आधार केंद्र पर जाएं या आधिकारिक वेब पेज के माध्यम से आधार अपडेट करें।
साथ ही, आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर उपलब्ध mAadhaar एप का भी उपयोग किया जा सकता है। पिछली पोस्ट में, सरकारी एजेंसी ने लोगों को सलाह दी थी कि वे आधार में बदलाव का वादा करने वाले अज्ञात या असत्यापित लिंक या अनजान एसएमएस या ई-मेल पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि UIDAI, कार्ड डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कभी भी ओटीपी या पिन नहीं मांगता है।
- 144Hz 1.5K डिस्प्ले और कई दमदार फीचर्स से लैस होगा Xiaomi 13T, मिलेगा 20MP सेल्फी कैमरा
- WhatsApp पर अब फोटो का कैप्शन भी कर सकेंगे एडिट, जानें कैसे करेगा काम
- Moto G54 5G: डुअल रियर कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा फोन, कीमत 10 हजार से कम!
- Samsung: फोल्डेबल फोन के बाद अब फोल्डेबल टैबलेट और लैपटॉप बनाएगा सैमसंग, कंपनी के अधिकारी ने की पुष्टि