Moto G54 5G: डुअल रियर कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा फोन, कीमत 10 हजार से कम!

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 20 Aug 2023 09:40 AM IST
सार

फोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। सर्टिफिकेशन साइट के अनुसार, फोन को डुअल रियर कैमरा और 128GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Moto G54 5G may launch in india soon with dual rear camera and 128gb storage price specifications
Moto G54 5G - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला अपने नए किफायती फोन Moto G54 5G को जल्द लॉन्च करने वाला है। इस फोन को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट पर देखा गया है। फोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हुई है। सर्टिफिकेशन साइट के अनुसार, फोन को डुअल रियर कैमरा और 128GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

    मोटो के नए फोन को Moto G53 5G के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन को पिछले साल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 899 चीनी युआन (लगभग 10,500 रुपये) थी।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले हाल ही में मोटोरोला ने भारत में अपने E13 स्मार्टफोन को पेश किया है, इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। ऐसे में कहा जा सकता है कि नए Moto G54 5G को भी 10 हजार की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto G54 5G को तीन कलर ऑप्शन-ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में पेश किया जा सकता है। अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग को टिप्सटर मुकुल शर्मा ने जानकारी दी है। टिप्सटर ने X (पहले ट्विटर) पर यूएस फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट पर फोन की कथित लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। वहीं एक अन्य लीक में दावा किया जा रहा है फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें