विंडोज, एंड्रॉएड और फेसबुक को चुनौती दे रहा आधार : सत्या नडेला

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने आधार कार्ड को लेकर अपनी किताब हिट रिफ्रेश में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारत का आधार आइडेंटिटी सिस्टम विंडोज, एंड्रॉएड अथवा फेसबुक जैसे इनोवेटिव प्लेटफार्म के विस्तार को चुनौती दे रहा है। बता दें कि नडेला कि किताब माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट 2017 कांफ्रेंस में रिलीज की गई है।
नडेला ने कहा है कि भारत ने डिजिटल और तकनीक की दुनिया में काफी प्रगति की है। नडेला ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि भारत में आधार अब तक एक अरब से अधिक लोगों तक पहुंच गया है और अब यह विंडोज, एंड्रॉएड या फेसबुक जैसे प्लेटफॅर्म को चुनौती दे रहा है। नडेला की यह पुस्तक मंगलवार को बुक स्टोर्स पर पहुंच गई। नडेला ने अपनी पुस्तक में भारत में नए डिजिटल इकोसिस्टम इंडिया स्टेक की तारीफ की है।
ये भी पढ़ेंः माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला ने प्यार के लिए ठुकरा दिया था ग्रीन कार्ड, किताब में हुआ खुलासा
उन्होंने लिखा है कि इंडिया स्टेक एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस) का एक सेट है, जो सरकार, बिजनेस, स्टार्टअप और डेवलपर्स को ऐसा यूनीक डिजिटल ढांचा उपलब्ध करा रहा है, जो भारत के प्रेजेंसलेस, पेपरलेस, कैशलेस होने की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करता है।
ये भी पढ़ेंः फेस स्कैन और फिंगरप्रिंट को कहें बाय, अब हर्ट को स्कैन करके खुलेगा कंप्यूटर
भारत में जन्मे सत्या नडेला ने कहा है कि चीन ने अपने घरेलू बाजार को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास के लिए रणनीति के तहत ग्लोबल सप्लाई चेन का उपयोग किया है। नडेला ने कहा कि औद्योगिक नीति, सार्वजनिक क्षेत्र में निवेश और उद्यमशीलता ऊर्जा वो चीज हैं, जिनके बल पर दूसरे देश चीन की सफलता को दोहरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया स्टेक जैसे नए डिजिटल इकोसिस्टम से भारत में इसकी शुरुआत होती दिख रही है।