Fact Check: छात्रों को फ्री में मिल रहा लैपटॉप, पढ़ें सरकार ने इस पर क्या कहा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Dec 2024 04:38 PM IST
सार

Free Laptop: सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो जाता है और लोग उसे सच मान लेते हैं। सरकारी योजनाओं को लेकर सबसे ज्यादा फर्जी दावे किए जाते हैं जिसके जाल में भोले-भाले लोग फंस जाते हैं। अब एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें छात्रों को फ्री लैपटॉप दिए जाने का दावा है।

विज्ञापन
A message is being circulated with a link claiming that the central government is providing free laptops to st
Free Laptop Yojna - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान कर रही है। इस संदेश के साथ एक लिंक भी साझा किया जा रहा है, जिसे क्लिक करने पर फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है।

    प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने इस संदेश की सत्यता को लेकर कहा है कि यह पूरी तरह से फर्जी है। सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। PIB ने जनता को चेतावनी दी है कि ऐसे संदेशों पर भरोसा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

    विज्ञापन
    • संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें:इस तरह के लिंक अक्सर आपकी निजी जानकारी चुराने या साइबर धोखाधड़ी का शिकार बनाने के लिए बनाए जाते हैं।
    • अधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें:किसी भी सरकारी योजना की सत्यता की पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स या सरकार के विश्वसनीय सोशल मीडिया चैनल्स पर जाएं।
    • फर्जी संदेशों को न फैलाएं:इस प्रकार की जानकारी को आगे साझा करना अन्य लोगों को भी धोखाधड़ी का शिकार बना सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें