Spam Call: नाकाम हो रही हैं TRAI की कोशिशें, 95% भारतीय स्पैम कॉल से हर रोज हो रहे परेशान
सार
सर्वे में शामिल 77 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बताया कि वे प्रतिदिन तीन या उससे अधिक अनचाहे कॉल्स प्राप्त करते हैं। कुल मिलाकर, 95 प्रतिशत लोगों को ये कॉल्स प्राप्त हो रही हैं, जो दिखाता है कि यह समस्या अब भी नियंत्रण से बाहर है।
विज्ञापन

विस्तार
भारत में अनचाहे कॉल्स की समस्या बढ़ती जा रही है, हालांकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने इसे लेकर कई सारे उपाय किए हैं लेकिन स्थिति वैसी ही है। यह समस्या इतनी गंभीर हो गई है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सर्वे में शामिल 95 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स प्रतिदिन अनचाहे कॉल्स से परेशान हो रहे हैं। यह आंकड़ा छह महीने पहले 90 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई है।
- अनचाहे कॉल्स:सर्वे में शामिल 77 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बताया कि वे प्रतिदिन तीन या उससे अधिक अनचाहे कॉल्स प्राप्त करते हैं। कुल मिलाकर, 95 प्रतिशत लोगों को ये कॉल्स प्राप्त हो रही हैं, जो दिखाता है कि यह समस्या अब भी नियंत्रण से बाहर है।
- DND सूची की अप्रभाविता:यूजर्स को इन कॉल्स से बचाने के लिए बनाई गई "डू नॉट डिस्टर्ब" (DND) भी असफल साबित हो रही है। DND सूची में पंजीकृत 96 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें अभी भी अनचाहे कॉल्स मिल रही हैं, जबकि छह महीने पहले यह संख्या 90 प्रतिशत थी।
- कॉल्स के स्रोत:इनमें से अधिकांश कॉल्स वित्तीय सेवाओं और रियल एस्टेट क्षेत्रों से आ रही हैं। लगभग 88 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इसकी पुष्टि की है। वित्तीय क्षेत्र से आने वाली कॉल्स की संख्या पिछले छह महीनों में 54 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत हो गई है।
- टेलीमार्केटर्स की कड़ी निगरानी:TRAI ने सुझाव दिया है कि जिन दूरसंचार ग्राहकों द्वारा प्रतिदिन 50 से अधिक कॉल्स की जाती हैं या 50 से अधिक SMS भेजे जाते हैं, उन्हें संभावित अनचाहे कॉलर्स के रूप में निगरानी में रखा जाना चाहिए। टेलीकॉम ऑपरेटरों को उन व्यवसायों की सेवाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं जो स्पैम कॉल्स के लिए बल्क कनेक्शनों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
- ब्लैकलिस्टिंग और सेवा का डिस्कनेक्शन:TRAI ने दूरसंचार ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि स्पैम कॉल्स करने वाले इकाइयों की सभी सेवाओं को डिस्कनेक्ट किया जाए और इस जानकारी को नेटवर्क्स के बीच साझा किया जाए ताकि सेवाओं की पुनः सक्रियता को रोका जा सके। हालांकि, इन प्रयासों के बावजूद, समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
और पढ़ें...
- Aadhar Lock: घर बैठे आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक, कोई नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल
- सिंधिया का बयान: डिजिटल भारत निधि के फंड का इस्तेमाल टेलीकॉम सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए होगा
- BSNL: कंपनी ने चुपके से बढ़ा दी इन तीन प्लान की स्पीड, मिलता है 1000GB डाटा
- Jio-Airtel-Vi: एक महीने की वैधता वाले तीन प्लान, रिचार्ज से पहले जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे