रिपोर्ट: भारत के 92% दफ्तरों में हो रहा एआई टूल का इस्तेमाल, 46% कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Jul 2024 09:49 AM IST
सार

देश के 92 फीसदी ऑफिस में एआई टूल का इस्तेमाल हो रहा है जिनमें 46 फीसदी में ChatGPT का इस्तेमाल हो रहा है। ऑफिस में एआई टूल के इस्तेमाल में भारत ने एक बेंचमार्क स्थापित किया है।

92 percent of Indian offices have integrated ChatGPT into daily operations says DeskTime
ChatGPT - फोटो : istock

    विस्तार

    इस वक्त पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय एआई टूल OpenAI का ChatGPT है। ऑफिस से लेकर कॉलेज तक में इसका इस्तेमाल हो रहा है। ऑफिस में एआई टूल के इस्तेमाल को लेकर एक सर्वे हुआ है जिसमें यह बात सामने आई है भारत के करीब 92 फीसदी ऑफिस में एआई टूल का इस्तेमाल हो रहा है यानी ऑफिस में एआई टूल का इस्तेमाल बखूबी हो रहा है।

    डेस्कटाइम ने अपनी रिपोर्ट में इसका दावा किया है। रिपोर्ट में कहा है कि देश के 92 फीसदी ऑफिस में एआई टूल का इस्तेमाल हो रहा है जिनमें 46 फीसदी में ChatGPT का इस्तेमाल हो रहा है। ऑफिस में एआई टूल के इस्तेमाल में भारत ने एक बेंचमार्क स्थापित किया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई टूल के इस्तेमाल के बाद कर्मचारियों की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हुई है। यह सर्वे जनवरी 2023 से मार्च 2024 के बीच की गई है। इसमें 297 कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इसमें 14,818 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद तमाम कंपनियां अपने ऑफिस में एआई टूल को शामिल करना चाहती हैं, क्योंकि इस डाटा में हर साल इजाफा हो रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें