सर्वे: हर दिन छह घंटे फोन पर बिता रहे 74% Gen Z, मोबाइल खरीदने से पहले चेक करते हैं यह फीचर
साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) के ताजा सर्वे के अनुसार, Gen Z तकनीक को सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि अपनी पहचान और खोज का जरिया मानती है। यह सर्वे भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, इंदौर और ग्वालियर में किया गया। इसमें 1,550 से अधिक उपभोक्ताओं (Gen Z, Gen Alpha और मिलेनियल्स) की राय ली गई।

विस्तार
भारत में स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल जमीन और सोने की कीमत से भी तेजी से बढ़ रहा है। भारत की Gen Z पीढ़ी जो पूरी तरह डिजिटल दौर में पली-बढ़ी है वह तकनीक-आधारित अनुभवों को अपनाने में सबसे आगे है, चाहे वह स्मार्टफोन हो या स्मार्ट कार।
एक सर्वे के मुताबिक भारत की Gen Z पीढ़ी हर दिन करीब 6 घंटे मोबाइल फोन पर बिता रही है। साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) के ताजा सर्वे के अनुसार, Gen Z तकनीक को सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि अपनी पहचान और खोज का जरिया मानती है। यह सर्वे भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, इंदौर और ग्वालियर में किया गया। इसमें 1,550 से अधिक उपभोक्ताओं (Gen Z, Gen Alpha और मिलेनियल्स) की राय ली गई।
- 46% Gen Z यूजर्स के लिए स्मार्टफोन चुनते समय चिपसेट की परफॉर्मेंस सबसे जरूरी फैक्टर होती है।
- 30% यूजर्स अब प्रीमियम गेम्स की ओर झुक रहे हैं, ताकि उन्हें बेहतर स्पीड और ग्राफिक्स मिल सके।
- 72% Gen Z को लगता है कि कनेक्टेड कार्स ही भविष्य हैं, जो ड्राइविंग के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगी।
- MediaTek को 50% यूजर्स की लॉयल्टी और 60 का Net Promoter Score (NPS) मिला है।
- Qualcomm ने प्रीमियम सेगमेंट में बढ़त बनाई है और 45% Gen Alpha इसके लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार हैं।
- WhatsApp: अब कंप्यूटर से भी व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल, आ रहा है नया फीचर
- Meta AI: क्या है इस एप में नया, क्यों है यह अन्य से अलग, जानें मेटा के नए एप के छह टॉप फीचर
- Meta AI: मार्क जकरबर्ग ने लॉन्च किया स्पेशल एप, डिस्कवर में देख सकेंगे लोग कैसे कर रहे हैं एआई का इस्तेमाल
- Perplexity: अब व्हाट्सएप पर भी करें इस्तेमाल, यह रहा नंबर, चैटजीपीटी से होगा मुकाबला