देसी मोबाइल कंपनी का दौरा करने आए 60 चीनी लोगों को लगी फटकार, तुरंत भारत छोड़ने का आदेश

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Thu, 20 Dec 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
60 Chinese experts visiting desi Make in India mobile company told to leave India
mobile screen

    भारत सरकार के मेक इन इंडिया के तहत काम कर रही एक मोबाइल फोन निर्माता कंपनी के दमन और सिल्वासा प्लांट में 60 चाइनीज विशेषज्ञों ने दौरा किया है जिन्हें लेकर बवाल मचा हुआ है। विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने इन लोगों से प्लांट के दौरे को लेकर पूछताछ की है।

    साथ ही इन लोगों को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इन लोगों पर व्यापार वीजा के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप है। इस मामले को लेकर कंपनी के एक अधिकारी नौशेर कोहली को बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस बीपी धर्मधिकाड़ी और सारंग कोटवाल की एक पीठ के समक्ष पेश भी किया गया है।

    विज्ञापन

    एफआरआरओ के आदेश के बाद वीजा की वैधता के बावजूद कई लोगों पहले ही भारत छोड़ चुके हैं। इनमें से कई लोगों के वीजा की वैधता 2020 तक है। इन लोगों को 15 दिसंबर तक किसी भी सूरत में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। वहीं कोहली ने कोर्ट में दलील दी है कि ये 60 लोग प्लांट में साइबर टेक्नोलॉजी के लिए आए थे। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों को कंपनी के एक अन्य वेंचर की ओर से दौरे के लिए भेजा गया था।

    बता दें कि इस प्लांट में भारत सरकार के मेक इंडिया इंडिया योजना के तहत मोबाइल फोन का तैयार किया जाता है। फोन की डिजाइन भी यहीं तैयार होता है। हालांकि अभी तक इस प्लांट के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इस कंपनी ने पिछले 6 महीने में 50 लाख फोन तैयार किए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें