आसुस ने भारत में लांच किए दो नए लैपटॉप, मिलेगी 8GB तक रैम

आसुस ने आज भारत में अपने दो नए एफ570 गेमिंग लैपटॉप और पतले व हल्के वीवोबुक 15 (X505) लांच किए हैं। इन दोनों लैपटॉप में नया एएमडी रायजेन 5 प्रोसेसर, 8जीबी तक डीडीआर4 रैम मेमोरी और एएमडी रैडिऑन वेगा8 ग्राफिक्स लगे हैं। इन दोनों लैपटॉप की बिक्री पेटीएम मॉल से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। दोनों लैपटॉप में एचडीएमआई और ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलेगा।
आसुस गेमिंग एफ570 की स्पेसिफिकेशन
इस लैपटॉप की बॉडी ब्लैक फिनिश और लाइटिंग ब्लू रंगों की है। इसका वजन मात्र 1.9 किग्रा है। इसमें गेमिंग के लिए एफ570 एएमडी रायजेन 5 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एएमडी रैडऑन वेगा 8 है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एफ570 डुअल बैंड 802.11एसी वाई-फाई का सपोर्ट है। लैपटॉप के कीपैड पर बैकलाइट कीज भी हैं जो अंधेरे में किया जा सकता है। इसकी कीमत 52,990 रुपये है। इसमें 1 टीबी की स्टोरेज मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः MI FAN सेल हुई शुरू, शाओमी के इन स्मार्टफोन पर मिल रही है भारी छूट
आसुस वीवोबुक 15 (X505) की स्पेसिफिकेशन और कीमत
यह लैपटॉप भी पहले वाले मॉडल से काफी पतला और हल्का है। इसका वजन मात्र 1.6 किलोग्राम है। इसके अलावा इसमें 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। इस लैपटॉप में आसुस सुपर बैटरी टेक्नोलॉजी से चलने वाली आसुस वीवोबुक लिथियम-ऑयन सिलिंडर बैटरी है। इसके फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलती है। कंपनी का दावा है कि 49 मिनट में बैटरी 60 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इस लैपटॉप में 1 टीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 30,990 रुपये है।