5G Network: लोगों के फोन में दिखने लगा 5G नेटवर्क, अपने मोबाइल में ऐसे चेक करें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 01 Oct 2022 06:19 PM IST
सार

भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने आठ शहरों में 5G कनेक्टिविटी रोलआउट कर दी है। रोलआउट के साथ ही लोगों के फोन में 5जी का सिग्नल भी आ रहा है।

विज्ञापन
5G network sign in smartphone how to check airtel 5g and jio 5g network signal in your phone details in hindi
5G नेटवर्क - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश में आज से नए और हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G युग की शुरुआत हो गई है। पहले फेज में देश के प्रमुख 13 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में जियो 5G कनेक्टिविटी भी शुरू हो गई है। लॉन्चिंग के साथ ही कई लोगों के फोन में 5G नेटवर्क भी दिखना शुरू हो गए हैं। यदि आप भी इस शहरों में हैं और अब तक आपके फोन में 5G नेटवर्क दिखना शुरू नहीं हुआ है, तो आप इसे आसानी से चेक कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5G सेवा, बताया- 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज

    भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने आठ शहरों दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, सिलिगुड़ी, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में 5G कनेक्टिविटी रोलआउट कर दी है। रोलआउट के साथ ही लोगों के फोन में 5जी का सिग्नल भी आ रहा है। लोगों को नेटवर्क पर VoLTE और 4G के स्ठान पर 5G का सिंबल दिख रहा है। यदि आप एयरटेल के यूजर्स हैं और इन आठ शहरों में रहते हैं तो आपको भी 5जी सर्विस मिलने लगेगी। यदि आपके फोन में 5जी का सिग्नल नहीं आ रहा है तो आप फोन की सेटिंग में बदलाव करके नेटवर्क अपग्रेड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    5G Network: लोगों के फोन में दिखने लगा 5G नेटवर्क, अपने मोबाइल में ऐसे चेक करें

    सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना है, इसके बाद यहां से Sim Card & Mobile Networks या Connection ऑप्शन में जाना है। यहां से आपको सिम कार्ड को सिलेक्ट करना है और यहां से Preferred Network Type पर जाना है। नेटवर्क मोड में से आपको 5G (Auto) नेटवर्क को सेलेक्ट कर देना है। इसके बाद आपके फोन में 5G नेटवर्क मिलने लगेगा। इस नेटवर्क पर आपको पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी मिलेगी। हालांकि 5जी इंटरनेट के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें