बड़ी बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo का नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo A78 को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo A78 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 20 हजार के कम कीमत पर पेश किया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Oppo A78 को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
भारत में ओप्पो A78 को एक्वा ग्रीन और मिस्ट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है। फोन को ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और रिटेल चैनलों के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
ओप्पो के लेटेस्ट फोन को डुअल सिम सपोर्ट और 4जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.1 मिलता है। फोन में 6.42 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,080 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और Adreno 610 जीपीयू का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।
- Redmi 12 Series: रेडमी ने 10,999 रुपये में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, 128GB मिलेगी स्टोरेज
- NCB: डार्कनेट पर चल रहा भारत का सबसे बड़ा ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, एलएसडी के साथ तीन गिरफ्तार
- OnePlus के दमदार फोन की पहली सेल का एलान, मिलेगा कम कीमत में खरीदने का मौका
- 8 हजार से भी कम कीमत में 128GB स्टोरेज वाला फोन, 6,000mAh बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा