5G Launch: 4G और 5G की स्पीड में कितना फर्क, जानें कितनी देर में डाउनलोड हो जाएगी HD फिल्म

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 01 Oct 2022 01:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने 5जी की लॉन्चिंग के साथ इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन की शुभारंभ सभा को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डाटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी।

विज्ञापन
5G Launch in india Internet speed will increase 10 times with 5G connectivity
5G कनेक्टिविटी से 10 गुना बड़ जाएगी इंटरनेट स्पीड - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश में 5जी सेवा की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी एक अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा 5जी सर्विस की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन की शुभारंभ सभा को संबोधित भी किया।

    मोदी ने कहा कि 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डाटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी। इससे ऊर्जा दक्षता, स्पेक्ट्रम दक्षता और नेटवर्क दक्षता में भी बेहतर रूप से सुधार होगा। साथ ही देश में 5G सेवा की मदद से इंटरनेट की स्पीड 10 गुना बढ़ जाएगी। चलिए जानतें हैं 4G और 5G की स्पीड में कितना फर्क होने वाला है और HD फिल्म डाउनलोड करने में आपको कितनी देर लगेगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: 5G Launch Today: क्या आपके फोन में सपोर्ट करेगा Jio का 5G, देखें सभी कंपनियों के मोबाइल की लिस्ट 

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    5G कनेक्टिविटी में 4G के मुकाबले यूजर को ज्यादा तकनीकी सहूलियतें मिलेंगी। 5G में इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड 10 जीबी प्रति सेकंड तक मिलेगी, जो कि अभी 4G में 150 मेगाबाइट्स प्रति सेकंड तक ही सीमित है। 5G कनेक्टिविटी में यूजर्स सिर्फ कुछ सेकंड्स में ही बड़ी से बड़ी साइज वाली फाइल डाउनलोड कर सकेंगे।

    5G Launch: 4G और 5G की स्पीड में कितना फर्क, जानें कितनी देर में डाउनलोड हो जाएगी HD फिल्म

    5G की मदद से 1जीबी साइज की फुलएचडी फिल्म को डाउनलोड होने में केवल 7 सेकेंड का समय लगेगा। जबकि इसी साइज की फिल्म को डाउनलोड करने में 4जी इंटरनेट को 40 मिनट तक और 3जी इंटरनेट को 2 घंटे तक का समय लगता है।

    ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5G सेवा, बताया- 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज

    यदि 2जी इंटरनेट से मुकाबला करें इसी साइज की फिल्म को डाउनलोड करने में 2जी कनेक्टिविटी में 67 घंटे तक का समय लग जाता है। दूसरी तरफ 5G कनेक्टिविटी से यह बिना स्पीड कम हुए भी कई और डिवाइसेज के साथ जुड़ सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें