Jio VS Airtel 5G: लॉन्चिंग के बाद क्या होगी Jio 5G की कीमत, जानें किसका प्लान होगा सबसे सस्ता?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 04 Oct 2022 06:42 PM IST
सार

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो, लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5G सेवाओं को शुरू करेंगे।

विज्ञापन
5g In India Jio Vs Airtel 5g Know Which Company 5g Plans Will Be Cheapest News In Hindi mukesh ambani
Jio VS Airtel 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    देश में एक अक्तूबर से नए और हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G युग की शुरुआत हो गई है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे कई शहरों में 5G कनेक्टिविटी शुरू हो गई है। एयरटेल के बाद अब जियो ने भी कल यानी दशहरा से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की घोषणा कर दी है। जियो की यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में शुरू की जाएगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा Jio यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। चलिए जानते हैं भारत में 5जी की कीमतें क्या होंगी और किस कंपनी का 5G प्लान सबसे सस्ता होगा।

    Jio VS Airtel 5G: लॉन्चिंग के बाद क्या होगी Jio 5G की कीमत, जानें किसका प्लान होगा सबसे सस्ता?

    हालांकि टेलीकॉम कंपनियों ने साफ तौर पर 5G प्लान और इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज, मैं दिसंबर 2023 तक हमारे देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में 5G पहुंचाने की Jio की प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता हूं। Jio की अधिकांश 5G भारत में विकसित की गई है, इसलिए आत्मानिर्भर भारत की मुहर इस पर लगी है। भारत ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो, लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5G सेवाओं को शुरू करेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: 5G Launch: 4G और 5G की स्पीड में कितना फर्क, जानें कितनी देर में डाउनलोड हो जाएगी HD फिल्म

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि किसी भी कंपनी ने अभी तक 5G प्लान की कीमत को लेकर कुछ फाइनल जानकारी नहीं दी है। हाल ही में जियो ने एक बयान में कहा था कि जियो विश्वस्तरीय, किफायती 5G सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि जियो के 5G प्लान सस्ते होंगे।

    ये भी पढ़ें: 5G Launch Today:  क्या आपके फोन में सपोर्ट करेगा Jio का 5G, देखें सभी कंपनियों के मोबाइल की लिस्ट

    वहीं एयरटेल ने भी दिल्ली, बेंगलुरु जैसे आठ शहरों में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत करने की बात कही। सुनिल मित्तल ने 5G सेवा की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि एयरटेल मार्च 2023 तक देश के लगभग सभी शहरों में 5जी सेवा देगा और मार्च 2024 तक पूरे देश में एयरटेल 5जी होगा। हालांकि एयरटेल ने भी 5जी प्लान की कीमत के बारे में बयान नहीं दिया है। वहीं जानकारों का कहना है कि एयरटेल के प्लान 4जी की तरह नहीं होंगे। एयरटेल के 5जी प्लान की कीमत 4जी के मुकाबले 15 फीसदी तक अधिक हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें