Dial 401 Scam: ये तीन डिजिट डायल करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, बचने का तरीका जान लें
साइबर ठग लोगों को फोन करके कुछ बातों में भरमाते हैं और फिर *401* डायल करने के लिए कहते हैं। इस नंबर के साथ ठग आपको अपने नंबर को भी डायल करने के लिए कहते हैं। वे कुछ इस तरह से बात करते हैं...

विस्तार
देश में हर रोज नए-नए तरीके से साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है। साइबर ठग हर रोज लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं। इनसे बचने का कोई सीधा रास्ता तो नहीं है लेकिन जानकारी ही एक ऐसा हथियार है जो आपको इन ठगों से बचा सकता है। फिलहाल एक नए तरह का स्कैम देश में चल रहा है जिसके बारे में आपको जानना बहुत जरूरी है। इस स्कैम का नाम डायल 401 है। आइए जानते हैं....
साइबर ठग लोगों को फोन करके कुछ बातों में भरमाते हैं और फिर *401* डायल करने के लिए कहते हैं। इस नंबर के साथ ठग आपको अपने नंबर को भी डायल करने के लिए कहते हैं। वे कुछ इस तरह से बात करते हैं... सर, पार्सल कैंसिल करने के लिए *401* और यह...(ठग का नंबर) डायल करें। ऐसा करते हैं कि आपके फोन नंबर पर आने वाले कॉल और ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं।
ये साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि आपका एक पार्सल आया है, कृपया डिलीवरी के लिए एड्रेस कंफर्म करें। जब आप कहते हैं कि हमने तो कोई पार्सल मंगाया ही नहीं है तो वे कहते हैं कि ठीक है लेकिन यह पार्सल आपके नंबर पर बुक हुआ है तो आपको कैंसिल कराना होगा।