Tariffe Hike: कौन लेगा इन 30 करोड़ मोबाइल यूजर्स की सुध, जबरदस्ती कराना पड़ रहा महंगा रिचार्ज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Jul 2024 02:40 PM IST
सार

साल 2022 में सरकार द्वारा जारी किए आंकड़े के मुताबिक देश में 600 मिलियन यानी 60 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं, लेकिन करीब 300 मिलियन यानी 30 करोड़ ऐसे यूजर्स हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। साल 2022 में सरकार द्वारा जारी किए आंकड़े के मुताबिक देश में 600 मिलियन यानी 60 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं, लेकिन करीब 300 मिलियन यानी 30 करोड़ ऐसे यूजर्स हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है।

विज्ञापन
30 crore feature phone users they are forced to do expensive recharge after Tariffe Hike
No recharge plans only for calling - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कुछ दिन पहले ही निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के प्लान करीब 25 फीसदी तक महंगे हुए हैं। टेलीकॉम कंपनियों के इस फैसले के बाद लोगों को BSNL की याद आई है लेकिन इसके साथ समस्या यह है कि सभी सर्किल में नेटवर्क की दिक्कत है। ऐसे में निजी कंपनियों के साथ बने रहना लोगों की मजबूरी है।

    साल 2022 में सरकार द्वारा जारी किए आंकड़े के मुताबिक देश में 600 मिलियन यानी 60 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं, लेकिन करीब 300 मिलियन यानी 30 करोड़ ऐसे यूजर्स हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। ये यूजर्स 2जी, 3जी और 4जी (फीचर) फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं यानी देश में करीब 30 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि इन फीचर्स फोन यूजर्स के लिए कोई रिचार्ज प्लान नहीं है।

    विज्ञापन

    देश के इन 30 करोड़ फीचर्स फोन यूजर्स को वही रिचार्ज प्लान लेना पड़ रहा है जो स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। किसी भी कंपनी के पास अब ऐसे प्लान नहीं हैं जो बिना डाटा का आता हो यानी जिन्हें डाटा नहीं चाहिए, उनसे भी निजी टेलीकॉम कंपनियां डाटा का पैसा ले रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें