Tech News: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, खास लोगों से चैट करना होगा आसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Jul 2024 11:41 AM IST
सार

WhatsApp के एक फेवरेट टैब पर काम कर रहा है। इसमें उनलोगों के चैट मिलेंगे जिनसे आपकी सबसे ज्यादा बातें होंगी। इस फीचर को इसलिए पेश किया गया है ताकि यूजर्स किसी चैट को तेजी से एक्सेस कर सकें।

विज्ञापन
WhatsApp makes it easier to connect with your favourite people rolls out new feature
Favourites on WhatsApp - फोटो : meta

    विस्तार

    WhatsApp को पूरी दुनिया में अरबों लोग इस्तेमाल करते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप भी है। WhatsApp अपने यूजर्स एक्सपेरियंस को हर दिन बेहतर करने की कोशिश करता है। अब WhatsApp के एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद उनलोगों से बात करने में आसानी होने लगेगी जिनसे आप सबसे ज्यादा बातें करते हैं।

    WhatsApp के एक फेवरेट टैब पर काम कर रहा है। इसमें उनलोगों के चैट मिलेंगे जिनसे आपकी सबसे ज्यादा बातें होंगी। इस फीचर को इसलिए पेश किया गया है ताकि यूजर्स किसी चैट को तेजी से एक्सेस कर सकें।

    विज्ञापन

    WhatsApp ने इस फीचर को जारी करना शुरू कर दिया है, हालांकि फिलहाल इसे धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। ऐसे में अभी यह कुछ ही लोगों को मिला है। नए फीचर की जानकारी WhatsApp ने अपने ब्लॉग में दी है। फेवरेट टैब में आप किसी कॉन्टेक्ट को एड भी कर सकते हैं और किसी भी समय लिस्ट को एडिट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें