X Update: एलन मस्क करने जा रहे बड़ा बदलाव, अब ऐसे पोस्ट को मिलेगी खूब रीच
एलन मस्क ने कहा है कि हाइलाइट पोस्ट की विजिबलिटी बेहतर होगी और इस हाइलाइट वाले टैब को बूस्ट किया जाएगा जिससे अच्छी रीच मिलेगी। एलन मस्क ने कहा है कि हाइलाइट पोस्ट का मतलब उस पोस्ट से है जिसमें आपकी रूची सबसे ज्यादा है।

विस्तार
एलन मस्क अपने सोशल मीडिया साइट एक्स में लगातार बदलाव कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक्स में पिन पोस्ट का एलान हुआ था और अब एलन मस्क ने हाइलाइट का एलान किया है। एलन मस्क ने कहा है कि हाइलाइट पोस्ट की विजिबलिटी बेहतर होगी और इस हाइलाइट वाले टैब को बूस्ट किया जाएगा जिससे अच्छी रीच मिलेगी। एलन मस्क ने कहा है कि हाइलाइट पोस्ट का मतलब उस पोस्ट से है जिसमें आपकी रूची सबसे ज्यादा है।
एक्स पर पिन पोस्ट की भी चांदी
एलन मस्क ने यही एलान पिन पोस्ट के लिए भी किया था। उन्होंने कहा था कि X में भी अब पिन पोस्ट फीचर मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक पर पिन पोस्ट का फीचर है। यदि कोई यूजर किसी पोस्ट को पिन करता है तो वह उसकी विजिबलिटी अन्य पोस्ट के मुकाबले अच्छी होगी यानी वह अधिक लोगों तक पहुंचेगा। एलन मस्क ने यह जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। पिन पोस्ट 48 घंटे के लिए अधिक लोगों के लिए विजिबल होगा।
नए बदलाव को तारीख का एलान अभी तक नहीं हुआ है। कंपनी या एलन मस्क किसी ने भी अभी तक यह नहीं बताया है कि नए फीचर्स कब से लाइव होंगे।
- WhatsApp News: अब चैटिंग के समय ही पता चल जाएगा कि चैट सुरक्षित है या नहीं, जल्द रिलीज होगा नया अपडेट
- AI पर शिकंजा: माइक्रोसॉफ्ट ने आपत्तिजनक और हिंसक कीवर्ड पर लगाया बैन, अब AI से नहीं बना सकेंगे ऐसी तस्वीर
- Desi AI Tool: अब भारत सरकार के पास भी होगा अपना एआई चैटटूल, राजीव चंद्रशेखर ने की पुष्टि
- काम की बात: मोबाइल के कवर में नोट रखना हो सकता है जानलेवा, नुकसान जानने के बाद कभी नहीं रखेंगे