xAI Grok को मिले नए फीचर्स: अब करेगा विजुअल की पहचान, बोलेगा हिंदी और करेगा रियल-टाइम सर्च
सबसे बड़ा और रोमांचक अपडेट है Grok Vision, जो अभी सिर्फ iOS डिवाइसेज पर उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने फोन के कैमरे को किसी भी वस्तु की ओर इंगित कर सकते हैं और AI से उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं। यह फीचर बिल्कुल ChatGPT के Advanced Voice या Google Gemini Live जैसा है।

विस्तार
xAI ने अपने AI चैटबॉट Grok के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब Grok में Grok Vision, मल्टीलिंगुअल ऑडियो सपोर्ट और रियल-टाइम वेब सर्च जैसी सुविधाएं शामिल हो गई हैं। ये फीचर्स iOS और एंड्रॉयड दोनों एप्स के लिए जारी किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ सुविधाएं अभी iOS यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हैं, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स को इसके लिए SuperGrok सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
सबसे बड़ा और रोमांचक अपडेट है Grok Vision, जो अभी सिर्फ iOS डिवाइसेज पर उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने फोन के कैमरे को किसी भी वस्तु की ओर इंगित कर सकते हैं और AI से उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं। यह फीचर बिल्कुल ChatGPT के Advanced Voice या Google Gemini Live जैसा है। शुरुआती टेस्ट में देखा गया कि यह काफी तेज़ी से काम करता है और स्मार्टफोन, ईयरबड्स जैसे सामान्य वस्तुओं के साथ-साथ कपड़ों पर बने पैटर्न जैसी अमूर्त चीजों को भी पहचानने में सक्षम है।
अब Grok केवल अंग्रेजी ही नहीं, बल्कि हिंदी, फ्रेंच, जापानी, स्पैनिश और तुर्की भाषाओं में भी बोल और समझ सकता है। पहले यह केवल मल्टीलिंगुअल टेक्स्ट इनपुट और आउटपुट को सपोर्ट करता था, लेकिन अब यह वॉयस मोड में भी इन भाषाओं को समझकर उसी भाषा में जवाब दे सकता है। अब आप Grok से ताजा खबरें या ऑनलाइन जानकारियां भी पूछ सकते हैं और यह तुरंत इंटरनेट से जानकारी लेकर आपको जवाब देगा। यह सुविधा वॉयस मोड में ही उपलब्ध है, जिससे बातचीत और भी सहज हो जाती है।
- Pahalgam Attack: पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट और X अकाउंट ब्लॉक, IT मंत्रालय ने दिया था आदेश
- Ray-Ban Meta: मेटा का स्मार्ट ग्लास जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
- Google Doodle: गूगल ने हाफ मून का बनाया डूडल, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2025: क्रिकेट मैदान पर क्या करता है यह रोबोट डॉग, नाम है चंपक, पांड्या ने किया स्वागत