X Issue: एक्स पर कॉपी नहीं हो रहे वीडियो लिंक? वायरल पोस्ट में किया गया दावा, जानिए क्या है सच्चाई

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 02 Apr 2026 02:11 PM IST
सार

1 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खबर तेजी से फैल गई कि वीडियो लिंक कॉपी करने का फीचर हटा दिया गया है। वायरल पोस्ट्स के चलते यूजर्स सोच में पड़ गए कि आखिर कंपनी ने ऐसा क्यों किया। हालांकि, इस दावे की सच्चाई बहुत जल्द यूजर्स के सामने आ गई।

विज्ञापन
x video link unable to copy issue april fool prank viral post truth
एक्स पर वायरल पोस्ट की सामने आई सच्चाई - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    1 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अचानक हलचल मच गई। कई यूजर्स ने दावा किया कि वे एक्स पर वीडियो लिंक कॉपी नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच कुछ पोस्ट वायरल होने लगे कि एक्स ने नए अपडेट के तहत लिंक कॉपी या शेयर करने का फीचर हटा दिया है। देखते ही देखते यह पोस्ट एक्स पर आग की तरह फैल गया और यूजर्स सोच में पड़ गए कि आखिर एक्स ने ऐसा क्यों किया।

    कन्फ्यूजन में पड़े एक्स यूजर्स

    इन पोस्ट्स को लाखों व्यूज मिले और देखते ही देखते यूजर्स के बीच ये जानकारी फैलने लगी। कई लोगों ने शिकायत करते हुए लिखा कि वे वीडियो को डायरेक्ट लिंक के जरिए शेयर नहीं कर पा रहे हैं। इससे यह आशंका भी जताई जाने लगी कि प्लेटफॉर्म ने किसी खास तरह के कंटेंट, जैसे राजनीतिक वीडियो के लिंक को शेयर करने से रोक दिया है।

    विज्ञापन

    वायरल पोस्ट्स ने बढ़ाई चिंता

    कुछ अकाउंट्स ने इस दावे को और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। मीम्स और पोस्ट्स के जरिए लोगों को यह यकीन दिलाया गया कि X ने नया नियम लागू कर दिया है। हालांकि, जल्द ही इस वायरल दावे की सच्चाई सामने आ गई। कई यूजर्स ने बताया कि उनके फोन और कंप्यूटर पर यह फीचर बिल्कुल सामान्य तरीके से काम कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: अब PIN नहीं, अंगूठा लगाकर करें Paytm से UPI पेमेंट, जानें सेटअप का आसान तरीका

    प्रैंक निकला मामला

    बाद में "USA News" नाम के अकाउंट ने खुद स्वीकार किया कि यह पूरी कहानी सिर्फ अप्रैल फूल का मजाक थी। इसका मकसद सिर्फ एंगेजमेंट बढ़ाना था, न कि किसी असली बदलाव की जानकारी देना। कुछ यूजर्स ने भी साफ कहा कि यह “रेजबेट” पोस्ट थी और X ने ऐसा कोई बदलाव नहीं किया है।

    अब भी पहले की तरह काम कर रहा फीचर

    सच्चाई यह है कि X पर वीडियो लिंक कॉपी करने का फीचर पूरी तरह से पहले जैसा ही काम कर रहा है। मोबाइल एप में शेयर आइकन पर टैप करने पर “Copy link” ऑप्शन अभी भी दिखता है। जबकि वेब ब्राउजर में “Copy video address” विकल्प भी सही से काम कर रहा है।

    यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर अफवाह कितनी तेजी से फैल सकती है, खासकर जब वह किसी खास दिन पर हो। बिना किसी आधिकारिक जानकारी के भी लोग ऐसे दावों पर भरोसा कर लेते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें