Fingerprint Setup: अब PIN नहीं, अंगूठा लगाकर करें Paytm से UPI पेमेंट, जानें सेटअप का आसान तरीका

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 02 Apr 2026 12:40 PM IST
सार

Paytm Fingerprint Authentication Setup:

डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए अब UPI में बड़ा बदलाव हुआ है। Paytm यूजर्स अब PIN की जगह फिंगरप्रिंट से पेमेंट कर सकते हैं। यह नया बायोमेट्रिक फीचर पेमेंट को तेज, आसान और पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाता है। जानिए नए बायोमेट्रिक फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका।

विज्ञापन
how to setup fingerprint biometric payment authentication on Paytm step by step process
पेटीएम में सेट करें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन - फोटो : एआई जनरेटेड

    आरबीआई ने 1 अप्रैल, 2026 से देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए अहम बदलाव किए हैं। यह बदलाव एटीएम, बैंक ट्रांजेक्शन और यूपीआई समेत कई तरह के डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर लागू हुए हैं। यूपीआई की बात करें, तो अब तक आप क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद PIN डालकर पेमेंट करते थे, लेकिन अब ये सिस्टम बदल गया है। अब पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसे यूपीआई एप से पेमेंट के लिए आपको PIN एंटर करने की जरूरत नहीं होगी।

    पेटीएम
    पेटीएम - फोटो : Twitter: @Paytm

    UPI पेमेंट एप्स के लिए लागू हुआ नया बायोमेट्रिक सिस्टम

    1 अप्रैल से यूपीआई एप के जरिए पेमेंट के लिए नया बायोमेट्रिक सिस्टम लागू कर दिया गया है। इससे पेमेंट करने का प्रोसेस और भी आसान और सिक्योर हो गया है। अब आप PIN के बदले स्क्रीन पर अपना फिंगरप्रिंट लगाकर पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने यूपीआई एप पर फ्रिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन सिस्टम को एक्टिवेट करना होगा। अगर आप पेटीएम (Paytm) यूजर हैं तो यहां हम आपको इसके एप पर फ्रिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन को एक्टिवेट करने का तरीका बता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: आज से खत्म हुआ UPI PIN का झंझट; अब अंगूठा लगाते ही चुटकियों में होगा पेमेंट, जानें नया नियम

    पेटीएम पर एक्टिवेट करें बायोमेट्रिक सेटिंग
    पेटीएम पर एक्टिवेट करें बायोमेट्रिक सेटिंग - फोटो : Paytm

    पेटीएम यूजर्स ऐसे एक्टिवेट करें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

    इसके लिए सबसे पहले अपने फोन पर पेटीएम एप को अपडेट कर लें। अगर एप पहले से अपडेट है तो उसे ओपन करें। एप के होम पेज पर आपको सबसे ऊपर फिंगरप्रिंट पेमेंट को एक्टिवेट करने के लिए Active Now का बटन दिखेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें