X Down: क्या भारत में ठप है एक्स, यूजर्स लगातार कर रहे हैं शिकायत
सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं। 1,000 से अधिक यूजर्स ने अभी तक इसकी शिकायत की है। Downdetector ने भी X एक्स के आउटेज की पुष्टि की है।

विस्तार
पूर्व में ट्विटर के नाम से लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ठप होने की खबर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं। 1,000 से अधिक यूजर्स ने अभी तक इसकी शिकायत की है। Downdetector ने भी X एक्स के आउटेज की पुष्टि की है।
रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को आज दोपहर करीब 03:23 बजे से दिक्कत आ रही है। कई यूजर्स को सर्वर कनेक्शन की दिक्कत आ रही है तो कईयों की टाइमलाइन लोड नहीं हो रही है, हालांकि यह दिक्कत सिर्फ वेब यूजर्स को आ रही है। मोबाइल एप के यूजर्स ने शिकायत नहीं की है।
कई वेब यूजर्स को Something went wrong. Try reloading. का मैसेज मिला है। कई यूजर्स "Trending" टॉपिक को ओपन ही नहीं कर पा रहे हैं। ट्रेंडिंग के अलावा न्यूज, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट आदि सेक्शन भी डाउन हैं।
- AI के नुकसान: दो साल में कॉल सेंटर्स में इंसानों की जरूरत खत्म हो जाएगी, एआई कर लेंगे कब्जा
- झटके के लिए रहें तैयार: चुनाव के बाद महंगा होगा मोबाइल रिचार्ज, 20 फीसदी तक बढ़ेंगी प्लान की कीमतें
- WhatsApp: व्हाट्सएप ने कहा- सरकार मजबूर करेगी तो देश छोड़ देंगे, एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे
- WhatsApp: परेशान ना हों, आपके फोन में खराबी नहीं है, कंपनी ने रंग बदला है