एलन मस्क के X में आ रहा व्हाट्सएप वाला यह शानदार फीचर, जल्द होगा लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Aug 2023 02:14 PM IST
सार

X में कॉलिंग का फीचर आने के बाद ये भी उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक की कैटेगरी में शामिल हो जाएगा जिनमें कॉलिंग का फीचर मिलता है। वॉयस कॉल के अलावा वीडियो कॉल का फीचर भी आने वाला है।

विज्ञापन
X to soon allow users to make calls Tweet leaves people buzz
X Corp - फोटो : Bloomberg

    विस्तार

    एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) में एक और बड़ा फीचर आने वाला है। X के यूजर्स को जल्द ही कॉलिंग की सुविधा मिलने वाली है जिसके बाद X के यूजर्स व्हाट्सएप की तरह की कॉलिंग कर सकेंगे। वैसे तो X में डायरेक्ट मैसेजिंग का सपोर्ट है लेकिन कॉलिंग फीचर पहली बार आने वाला है। X में कॉलिंग का फीचर आने के बाद ये भी उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक की कैटेगरी में शामिल हो जाएगा जिनमें कॉलिंग का फीचर मिलता है। वॉयस कॉल के अलावा वीडियो कॉल का फीचर भी आने वाला है।

    एक्स सीईओ लिंडा याकारिनो ने पुष्टि की कि प्लेटफॉर्म जल्द ही वीडियो कॉलिंग के लिए अपडेट जारी करेगा। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर किसी को अपना फोन नंबर दिए बिना वीडियो चैट कॉल करने का फीचर मिलेगा।

    विज्ञापन

    ट्विटर से जुड़ी चीजों की होगी नीलामी

    एक्स कॉर्प के मालिक एलन मस्क ट्विटर का नाम-ओ-निशान मिटाने की तैयारी कर रहे हैं। ट्विटर का नाम और लोगो बदलने के बाद अब मस्क ने इससे जुड़ी चीजों को नीलाम करने की तैयारी कर ली है। अरबपति, ट्विटर की पहचान वाला लोगो और कॉफी टेबल तक को नीलामी करने वाले हैं। इस लिस्ट में ट्विटर से जुड़ी 584 चीजें शामिल हैं। बता दें कि पिछले महीने एलन मस्क ने Twitter का नाम बदलकर एक्स (X) कर दिया है। मस्क ने ट्विटर डोमेन में भी बदलाव किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मस्क ट्विटर से जुड़ी 584 चीजें को नीलाम करने वाले हैं। इस लिस्ट में कॉफी टेबल, बड़े आकार के पक्षी पिंजरे और कई ऑयल पेंटिंग भी शामिल हैं। इसके अलावा मस्क ट्विटर की डेस्क और कुर्सियां, एक डीजे बूथ और एक बैंड के साथ कई संगीत वाद्ययंत्र भी नीलाम करने वाले हैं। बता दें कि पिछले साल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने के बाद से मस्क ने लागत कम करने के लिए हजारों नौकरियों में कटौती की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें