X Payment Feature: एक्स पर भी मिलेगी पेमेंट करने की सुविधा, गूगलपे, पेटीएम और फोनपे को मिलेगी टक्कर
याकारिनो द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो पुष्टि करता है कि ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग, पेमेंट और बैंकिंग सुविधाएं जल्द ही सोशल मीडिया एप पर आ रही हैं।

विस्तार
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर जल्द पेमेंट करने की सुविधा मिल सकती है। कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो की लेटेस्ट पोस्ट में नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी गई है। याकारिनो द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो पुष्टि करता है कि ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग, पेमेंट और बैंकिंग सुविधाएं जल्द ही सोशल मीडिया एप पर आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में WhatsApp ने पेमेंट सुविधा के तहत अब क्रेडिट कार्ड पेमेंट का भी सपोर्ट जारी किया है।
गूगल पे की तरह एक्स से कर सकेंगे पेमेंट
नए फीचर की घोषणा करते हुए याकारिनो ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक्स पर आने वाले फीचर्स को लेकर जानकारी दी गई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "एक्स पर क्या आने वाला है इसका एक संकेत। देखें इसमें क्या-क्या है?" दो मिनट लंबे इस वीडियो उन विभिन्न चीजों के बारे बताया गया है जो एक्स पर आने वाला है।
वीडियो के अनुसार, पेमेंट करने के अलावा, वीडियो कॉलिंग सुविधा को भी जल्द ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध किया जा सकता है। अब तक, आप केवल एक्स पर टेक्स्ट के माध्यम से दूसरों से जुड़ सकते हैं। लेकिन अब वीडियो कॉलिंग से लेकर पेमेंट करने तक और नौकरी खोजने जैसे काम एक्स की मदद से किए जा सकेंगे।
- DALL-E 3: अब शब्दों से बना सकेंगे तस्वीर, ओपनएआई ने पेश किया नया जेनरेटिव मॉडल, ChatGPT से है लैस
- Top Tech 2024: टॉप टेक्नोलॉजी जो 2024 को देंगी आकार, AI से लेकर क्वांटम कम्प्यूटिंग तक, जानें सबकुछ
- Webcam: लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए टॉप-5 वेबकैम
- UPI पेमेंट वाले फीचर फोन, कीमत 2 हजार से भी कम