X: भारत और दक्षिण एशिया के पॉलिसी हेड समीरन गुप्ता ने दिया इस्तीफा, सरकार से अनबन की आशंका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Sep 2023 11:49 AM IST
सार

X को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। गुप्ता एक्स भारत के सबसे वरिष्ठ कर्मचारी थे और उनकी जिम्मेदारी "महत्वपूर्ण सामग्री संबंधित नीति मुद्दों" और "नई नीति विकासों के साथ ट्विटर की पोजिशन के लिए काम करने की थी।

विज्ञापन
X India South Asia policy head Samiran Gupta resigns
X Corp - फोटो : Bloomberg

    विस्तार

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के भारत और दक्षिण एशिया के पॉलिसी प्रमुख समीरण गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि भारत में चुनावों के दौरान सरकार के साथ कंटेंट को एक्स से हटाने को लेकर हुए विवाद के कारण गुप्ता ने इस्तीफा दिया है।

    X को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। गुप्ता एक्स भारत के सबसे वरिष्ठ कर्मचारी थे और उनकी जिम्मेदारी "महत्वपूर्ण सामग्री संबंधित नीति मुद्दों" और "नई नीति विकासों के साथ ट्विटर की पोजिशन के लिए काम करने की थी।

    विज्ञापन

    गुप्ता ने अभी तक अपने इस्तीफे पर कोई बयान नहीं दिया है। सितंबर 2023 के अंत में एक्स के साथ गुप्ता का सफर खत्म हो जाएगा। उन्होंने एलन मस्क की कंपनी एक्स को फरवरी 2022 में ज्वाइन किया था। एक्स को एलन मस्क ने गुप्ता के कार्यकाल में ही खरीदा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    X के लिए भारत एक प्रमुख मार्केट है। भारत में एक्स के करीब 27 करोड़ यूजर्स हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी और उनकी सरकार के तमाम नेता और विभाग एक्स के एक्टिव यूजर हैं।

    भारत में एक्स के करीब 15 कर्मचारी हैं, लेकिन गुप्ता सरकार और राजनीतिक दलों से जुड़े एकमात्र कार्यकारी थे। सरकार की ओर से मिली शिकायतों के जवाब गुप्ता ही देते थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें