𝐏𝐌 𝐊𝐢𝐬𝐚𝐧 𝐓𝐫𝐚𝐜𝐭𝐨𝐫 𝐘𝐨𝐣𝐚𝐧𝐚: ट्रैक्टर पर 50% सब्सिडी, योजना पर सरकार ने क्या कहा- जरूर पढ़ें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Sep 2023 07:41 PM IST
सार

रअसल https://kisantractoryojna.in/ नाम से एक वेबसाइट लॉन्च हुई है जो कि पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के लिए आवेदन ले रही है। इस वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि ट्रैक्टर खरीदने पर 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा।

A fake website is claiming to provide tractor subsidies under 𝐏𝐌 𝐊𝐢𝐬𝐚𝐧 𝐓𝐫𝐚𝐜𝐭𝐨𝐫 𝐘𝐨𝐣𝐚𝐧𝐚
𝐏𝐌 𝐊𝐢𝐬𝐚𝐧 𝐓𝐫𝐚𝐜𝐭𝐨𝐫 𝐘𝐨𝐣𝐚𝐧𝐚 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के बारे में आपने सुना होगा। सोशल मीडिया पर इस योजना को लेकर तमाम तरह के पोस्ट भरे पड़े हैं। लोग खुश भी हो रहे हैं कि सरकार की ओर से ट्रैक्टर पर सब्सिडी मिल रही है। हद तो तब हो गई जब किसी ने पीएम किसान योजना के नाम से वेबसाइट लॉन्च कर दी। आइए जानते हैं कि इस योजना को लेकर सरकार ने क्या कहा है....

    पीएम किसान योजना को लेकर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत आधे दाम में ट्रैक्टर मुहैया करा रही है। सरकार इसके लिए किसानों को 5 लाख रुपये दे रही है। पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर खरीदने पर 50 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है एक वेबसाइट पर.....

    अब आते हैं असली मुद्दे पर.. दरअसल https://kisantractoryojna.in/ नाम से एक वेबसाइट लॉन्च हुई है जो कि पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के लिए आवेदन ले रही है। इस वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि ट्रैक्टर खरीदने पर 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। अब असली बात यह है कि इस वेबसाइट से ना सरकार का कोई रिश्ता है और ना ही इस साइट को सरकार ने लॉन्च किया है। किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देने का पूरा दावा ही गलत है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें