एलन मस्क का सबसे बड़ा दांव: X अब नहीं रहा फ्री, लाइक और री-पोस्ट के लिए भी देने होंगे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Oct 2023 10:06 AM IST
सार

अब एलन मस्क ने कहा है कि X को इस्तेमाल करने के लिए सभी यूजर्स को पैसे देने होंगे। X के इस नए सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग भी चल रही है और जल्द ही इसे जारी किया जा सकता है। फिलहाल दो देशों में इसकी टेस्टिंग चल रही है।

विज्ञापन
X formerly known as Twitter to test 1 dollar annual subscription for basic features
X not free - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पूर्व में ट्विटर के नाम से जाना जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अब फ्री नहीं रहा है। एलन मस्क जब से X के मालिक बने हैं, उनका पूरा ध्यान इस प्लेटफॉर्म से होने वाली कमाई पर है। एलन मस्क कमाई के लिए हर दिन नए-नए जुगत निकालते हैं। अब एलन मस्क ने कहा है कि X को इस्तेमाल करने के लिए सभी यूजर्स को पैसे देने होंगे। X के इस नए सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग भी चल रही है और जल्द ही इसे जारी किया जा सकता है।

    X को इस्तेमाल करने के लिए अब आपको एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा जिसकी कीमत एक डॉलर यानी करीब 83 रुपये है। यह शुल्क X के बेसिक फीचर्स जैसे लाइक करने और री-पोस्ट के लिए होगा। यदि आप शुल्क देते हैं तो आप वेब वर्जन पर किसी पोस्ट को बुकमार्क भी कर सकेंगे। नए फीचर को नॉट अब बॉट नाम दिया गया है।

    विज्ञापन

    नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल न्यूजीलैंड और फिलीपींस में हो रही है। इस टेस्ट के दौरान मौजूदा यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन नए यूजर्स जो पैसा नहीं देना चाहते, उन्हें सिर्फ पोस्ट देखने, वीडियो देखने और अकाउंट को फॉलो करने की सुविधा मिलेगी। बुकमार्क जैसे फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें