अलर्ट: X से चोरी हो रही है आपकी सेल्फी, बनाए जा रहे फर्जी अकाउंट, AI बॉट से हो रहा पूरा खेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Aug 2023 12:44 PM IST
सार

X पर 1,140 ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट वाले बॉट की पहचान हुई है जो हर दिन हजारों फर्जी अकाउंट बना रहे हैं। इसके लिए वे यूजर्स की तस्वीरों का इस्तेमाल कर कर रहे हैं। इन बॉट की पहचान "Fox8" बॉटनेट के रूप में हुई है।

विज्ञापन
X aka Twitter stealing selfies of users to create fake accounts
x fake account - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क ने X (पूर्व में ट्विटर) के मालिक बने थे तो उन्होंने कहा था कि ट्विटर से बॉट को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता है। काफी हद तक एलन मस्क इसमें कामयाब भी रहे लेकिन जब से उन्होंने एड रेवेन्यू प्रोग्राम शुरू किया है, तब से बॉट की X पर वापसी हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक X पर बॉट की मदद से X के यूजर्स की प्रोफाइल फोटो और सेल्फी का इस्तेमाल करके फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं।

    इंडियाना यूनिवर्सिटी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि X पर 1,140 ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट वाले बॉट की पहचान हुई है जो हर दिन हजारों फर्जी अकाउंट बना रहे हैं। इसके लिए वे यूजर्स की तस्वीरों का इस्तेमाल कर कर रहे हैं। इन बॉट की पहचान "Fox8" बॉटनेट के रूप में हुई है। ये बॉट अकाउंट ChatGPT जैसे एआई टूल का इस्तेमाल करके फर्जी कंटेंट तैयार कर रहे हैं और फर्जी प्रोफाइल बना रहे हैं।

    विज्ञापन

    इन बॉट द्वारा X पर बनाए गए फर्जी अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित पोस्ट किए जा रहे हैं और लोगों को बिट्क्वाइन में निवेश करने के लिए कहा जा रहा है। Fox8 botnet अकाउंट के जरिए गलत खबरों भी शेयर हो रही हैं। ये बॉट चुनाव से लेकर स्वास्थ्य तक के पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इन अकाउंट से फर्जी और मैलवेयर वाले लिंक भी शेयर किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें