सोशल मीडिया पर अपनी ही फोटो से संतुष्ट नहीं महिलाएं, दूसरों को मानती हैं ज्यादा आकर्षक

भाषा, नई दिल्ली
Thu, 22 Nov 2018 03:11 PM IST
Women are not satisfied about their bodies on social media
social media

    फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक दिखने वाले अपने दोस्तों की तस्वीरों को अक्सर लाइक करने या उन पर कमेंट करने वाली लड़कियों के अपने खुद के रूप-रंग को लेकर बुरा महसूस करने की आशंका ज्यादा होती है। वैज्ञानिकों ने एक नए शोध में ऐसा दावा किया है।

    ये भी पढ़ेंः RedMi Note 6 Pro भारत में हुआ लांच, इसमें हैं चार कैमरे

    कनाडा की यॉर्क यूनिवर्सिटी की एक टीम के शोध में देखा गया कि लड़कियां ऑनलाइन दिखने वाली तस्वीरों के साथ किस तरह से पेश आती हैं, उससे इस बात पर बहुत प्रभाव पड़ता है कि वह अपनी खुद की काया के बारे में क्या सोचती हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 अनबॉक्सिंग, देखें कैसे काम करते हैं चारों कैमरे

    बॉडी ईमेज पत्रिका में प्रकाशित हुए शोध में 18 से 27 साल की लड़कियों को केंद्र में रखा गया जिन्होंने उन लोगों की तस्वीरों को लाइक या कमेंट किया जिन्हें वह अपने से ज्यादा आकर्षक मानती हैं। यॉर्क की एसोसिएट प्रोफेसर जेनिफर मिल्स ने कहा, “ये परिणाम दिखाते हैं कि वयस्क युवा लड़कियां अपनी काया को लेकर ज्यादा असंतुष्ट महसूस करती हैं।”

    और पढ़ें...