RedMi Note 6 Pro भारत में हुआ लांच, इसमें हैं चार कैमरे, जानें कीमत व खासियत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 22 Nov 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro Price, Specifications, offers:  launched in India With Four Cameras
Xiaomi Redmi Note 6 Pro

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 6 Pro को लांच कर दिया है जो कि रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी नोट 6 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें बड़ी बैटरी, बड़ी डिस्प्ले के साथ डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन कूलिंग तकनीक से लैस है।

    Xiaomi Redmi Note 6 Pro
    Xiaomi Redmi Note 6 Pro

    शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो में कूलिंग के लिए पी2आई वाटर रिपेलेंट नैनो-टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स MIUI 10 मिलेगा। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

    Xiaomi Redmi Note 6 Pro
    Xiaomi Redmi Note 6 Pro

    डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 14nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। नोट 6 प्रो में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4GB/6GB रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें