WhatsApp: आईफोन यूजर्स के लिए जारी हुआ शॉर्ट वीडियो फीचर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
आईफोन यूजर्स अब WhatsApp पर किसी मैसेज का रिप्लाई वीडियो से कर सकेंगे। बता दें कि यह रियल टाइम वीडियो मैसेज होगा जो 60 सेकेंड तक की वीडियो को मैसेज के रूप में भेजने की सुविधा देता है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने आईफोन यूजर्स के लिए भी शॉर्ट वीडियो फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर को हाल ही में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। अब आईफोन यूजर्स भी किसी मैसेज का रिप्लाई वीडियो से कर सकेंगे। बता दें कि यह रियल टाइम वीडियो मैसेज होगा जो 60 सेकेंड तक की वीडियो को मैसेज के रूप में भेजने की सुविधा देता है। कंपनी का कहना है कि शॉर्ट वीडियो रिप्लाई मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा।
व्हाट्सएप का कहना है कि कंपनी ने सोमवार से आधिकारिक रूप से नए फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अब आप इंस्टैंट चैट में वीडियो मैसेज रिकॉर्ड और सेंड कर सकते हैं। यूजर्स को वीडियो भेजने के लिए वीडियो पर स्विच करना होगा। इसके लिए चैट में माइक्रोफोन आइकन पर टैप करके इस सुविधा तक पहुंचा जा सकता है। प्लेटफार्म वीडियो कॉल में स्क्रीन शेयरिंग के लिए सपोर्ट भी जारी कर रहा है।
व्हाट्सएप के नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को टेक्स्ट बॉक्स के बगल में ही वीडियो मैसेज का ऑप्शन मिलेगा। आप इसपर टैप करें फिर फोन का कैमरा ओपन हो जाएगा। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आप इसे सीधे भेज भी सकते हैं। डिफॉल्ट रूप से वीडियो मैसेज में ऑडियो म्यूट रहेगा, लेकिन आप अपनी सुविधानुसार इसे ऑन कर सकते हैं। यदि आपके आईफोन में अब तक यह फीचर नहीं आया है तो इस फीचर को पाने के लिए आप अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट कर सकते हैं।
- Earphone vs Headphone: कानों के लिए ईयरफोन ज्यादा बेहतर है या हेडफोन? जानें एक्सपर्ट की राय
- Acer One: भारत में एसर ने एकसाथ लॉन्च किए दो नए टैबलेट, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स
- Boat Wave Neo Plus: कम कीमत में 1.96 इंच डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, सात दिन चलेगी बैटरी
- BEE: मशहूर AC कंपनी ने ग्राहकों को लगाया चूना, गलत स्टार रेटिंग दिखाकर बेच दिए महंगे एसी, जानें पूरा मामला