Acer One: भारत में एसर ने एकसाथ लॉन्च किए दो नए टैबलेट, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 22 Aug 2023 06:34 PM IST
सार

Acer One 8 वेरियंट में 5,100mAh की बैटरी और Acer One 10 टैबलेट में 7,000mAh की बैटरी पैक की गई है। टैबलेट की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है।

विज्ञापन
Acer One 10 One 8 Android Tablets Launched in India know Price Specifications
Acer One 10, Acer One 8 - फोटो : Acer

    विस्तार

    एसर ने अपने दो नए टैबलेट Acer One 10 और One 8 को भारत में लॉन्च कर दिया है। टैबलेट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT8768 प्रोसेसर से लैस हैं। वन 8 वेरियंट में 5,100mAh की बैटरी और वन 10 टैबलेट में 7,000mAh की बैटरी पैक की गई है। टैबलेट की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है। चलिए जानते हैं टैबलेट्स की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

    एसर वन 10 को ग्रे कलर और एसर वन 8 को सिल्वर कलर में पेश किया गया है। एसर वन 10 के बेस 4GB + 64GB वेरियंट की भारत में कीमत 17,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,990 रुपये है। वहीं एसर वन 8 के सिंगल 3 जीबी + 32 जीबी वेरियंट की कीमत 12,990 रुपये है। दोनों टैबलेट को मंगलवार, 22 अगस्त से ऑनलाइन स्टोर और एक्सक्लूसिव एसर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    एसर वन 10 में 10.1 इंच WUXGA आईपीएस डिस्प्ले मिलता है, जो (1920 x 1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलता है। एसर वन 8 में 8.7 इंच WXGA+ आईपीएस पैनल मिलता है। दोनों टैबलेट स्टीरियो स्पीकर और डुअल स्पीकर से लैस हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें