WhatsApp: अनजान नंबर से आने वाली कॉल अपने आप हो जाएंगी साइलेंट, जारी हुआ नया फीचर
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपनी घोषणा में कहा कि WhatsApp एक नया फीचर लाया है जिसमें अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को ऑटोमेटिक साइलेंट किया जा सकता है।

विस्तार
अनजान नंबर से आने वाली कॉल से निजात दिलाने के लिए WhatsApp ने एक शानदार सुविधा को जारी कर दिया है। व्हाट्सएप पर अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल अपने आप साइलेंट हो सकेंगी। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद मंगलवार को इसकी घोषणा की है। जकरबर्ग ने अपनी घोषणा में कहा कि व्हाट्सएप एक नया फीचर लाया है जिसमें अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को ऑटोमेटिक साइलेंट किया जा सकता है।
क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर?
इस फीचर को व्हाट्सएप के नए प्राइवेसी फीचर के तौर पर पेश किया गया है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग के अनुसार, इस फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली कॉल से निजात मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को ऑटोमेटिक साइलेंट किया जा सकता है।

हालांकि, यूजर्स को इसका नोटिफिकेशन आएगा और यूजर्स चाहें तो इन कॉल को एप की कॉल लिस्ट में दिख सकते हैं। बता दें कि हाल ही में भारत में व्हाट्सएप स्पैम कॉल को लेकर काफी शिकायतें की गईं थी। यानी अब इन कॉल से निजात मिलने वाला है।
- Asus A5 ऑल-इन-वन डेस्कटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- AI translation: एक क्लिक में होगा 5000 साल पुरानी लेखन प्रणाली का अनुवाद, गूगल ट्रांसलेट जैसा Ai टूल करेगा मदद
- iPhone 15 सीरीज में मिलेंगे ये तीन बड़े बदलाव
- WhatsApp: व्हाट्सएप ने पेश किया नया फीचर, इन यूजर्स की होगी मौज, जानें कैसे करता है काम