AI translation: एक क्लिक में होगा 5000 साल पुरानी लेखन प्रणाली का अनुवाद, गूगल ट्रांसलेट जैसा Ai टूल करेगा मदद
इस प्रोग्राम को डेवलप करने वाली टीम के एक कंप्यूटर वैज्ञानिक ने कहा कि एआई की मदद से पुरानी से पुरानी लेखन प्रणाली को समझने में मदद मिल सकती है और इसका ट्रांसलेशन भी आसान हो जाएगा।

विस्तार
क्यूनिफॉर्म लेखन (अंकन लिपि) का सबसे पुराना ज्ञात रूप है, लेकिन इसे पढ़ना इतना कठिन है कि दुनिया भर में केवल कुछ सौ विशेषज्ञ कील के आकार के प्रतीकों से भरी मिट्टी की गोलियों को डिकोड कर सकते हैं। लेकिन अब यह आसान होने वाला है। इजराइल के पुरातत्वविदों और कंप्यूटर वैज्ञानिकों की एक टीम ने प्राचीन अक्कादियन क्यूनिफॉर्म के लिए एआई-संचालित ट्रांसलेशन प्रोग्राम बनाया है, जिसकी मदद से एक क्लिक में इसे अंग्रेजी ट्रांसलेट किया जा सकता है। सीधे शब्दों में समझें हो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से 5000 साल पुरानी लेखन प्रणाली का अनुवाद करना भी अब आसान होने वाला है।
विश्व स्तर पर, पुस्तकालयों, संग्रहालयों और विश्वविद्यालयों में क्यूनिफॉर्म के साथ खुदी हुई मिट्टी की टेबलेट आधे मिलियन ( 5 लाख) से भी अधिक हैं। लेकिन टेक्स्ट की बहुतायत और अक्कादियन क्यूनिफॉर्म रीडर की छोटी संख्या के साथ एक ऐसी भाषा जो 2,000 वर्षों से किसी ने नहीं बोली या लिखी है।
यही कारण है कि इन टैबलेट्स का केवल एक छोटा सा अंश अनुवादित किया गया है। नया गूगल ट्रांसलेट जैसा एआई प्रोग्राम पुरातत्वविदों को कम समय में क्यूनिफॉर्म की व्याख्या करने की अनुमति दे सकता है।
इस प्रोग्राम को डेवलप करने वाली टीम के एक कंप्यूटर वैज्ञानिक ने कहा, "इसके बारे में इतना आश्चर्यजनक क्या है कि मुझे एक टैबलेट का अनुवाद करने और क्यूनिफॉर्म के पीछे क्या है, इसका अनुवाद करने के लिए अक्कादियन को समझने की आवश्यकता नहीं है। मैं केवल यह समझने और खोजने के लिए एल्गोरिथ्म का उपयोग कर सकता हूं कि अतीत क्या कहना चाहता है।" यानी एआई की मदद से पुरानी से पुरानी लेखन प्रणाली को समझने में मदद मिल सकती है और इसका ट्रांसलेशन भी आसान हो जाएगा।
- iPhone 15 सीरीज में मिलेंगे ये तीन बड़े बदलाव
- WhatsApp: व्हाट्सएप ने पेश किया नया फीचर, इन यूजर्स की होगी मौज, जानें कैसे करता है काम
- इतनी कम कीमत में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई ये स्मार्टवॉच, पानी में भी नहीं होगी खराब!
- एपल यूजर्स को मिला WhatsApp का यह कमाल का फीचर, वीडियो कॉल का मजा हो जाएगा दोगुना