WhatsApp जल्द करने वाला है बड़ा ऐलान, भारत के 20 करोड़ लोगों को होगा फायदा

व्हाट्सऐप ने भारत में अपने 20 करोड़ यूजर्स को पेमेंट सर्विस देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से इजाजत मांगी है। इसके लिए व्हाट्सऐप प्रमुख क्रिस डेनियल ने आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को पत्र लिखा है। व्हाट्सऐप पिटले दो सालों से पेमेंट सर्विस को लेकर सरकार से बातचीत कर रहा है। मैसेजिंग ऐप कई महीनों से दस लाख यूजर्स के साथ नए फीचर का परीक्षण भी कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः माय जियो ऐप से दूसरे जियो नंबर पर कैसे रिचार्ज करें, जानें पूरा प्रोसेस
कंपनी को इसे पूरी तरह लांच करने के लिए नियामक की मंजूरी का इंतजार है। डेनियल ने 5 नवंबर को लिखे पत्र में कहा, ‘मैं व्हाट्सऐप पर भीम-यूपीआई के जरिये भुगतान लेनदेन सेवा भारत के सभी यूजर्स तक पहुंचाने के लिए मंजूरी की अपील करता हूं। हमें उपयोगी और सुरक्षित सर्विस के लिए डिजिटल सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन से भारतीयों का जीवन बेहतर बनाने का अवसर दें।’ व्हाट्सऐप के साझेदार बैंकों ने भी औपचारिक मंजूरी के लिए अपील की है।
ये भी पढ़ेंः सर्विस सेंटर पर मोबाइल देने से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें नहीं तो सिर्फ पछतावा मिलेगा
व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने बताया कि हम भारत सरकार, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और कई बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आज भारत में करीब 10 लाख लोग हमारे पेमेंट फीचर का टेस्ट कर रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक है। लोग संदेश भेजने की तरह ही सामान्य व सुरक्षित तरीके से रुपये भेजने की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
पेमेंट डाटा भारत में ही रहेगा
आरबीआई को लिखे पत्र के मुताबिक, व्हाट्सएप ने पेमेंट डाटा भारत में रखने का भरोसा दिया है। डेनियल ने कहा, हमें भरोसा है कि हम यूपीआई के नियमों का पूरी तरह अनुपालन कर रहे हैं। एनपीसीआई और बैंकों से मिले फीडबैक के आधार पर हमने जरूरी बदलाव किए हैं। व्हाट्सएप ने पेमेंट सुविधा लांच करने के लिए जरूरी सुरक्षा जांच को पास किया है।