सर्विस सेंटर पर मोबाइल देने से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें नहीं तो सिर्फ पछतावा मिलेगा

कई बार में हमारे सस्ते या महंगे मोबाइल फोन में कोई दिक्कत आ जाती है। ऐसे में हम कई बार खुद ही ठीक करने की कोशिश करते हैं और कई बार सर्विस की ओर दौड़ पड़ते हैं लेकिन हम मोबाइल को सर्विस सेंटर पर देते समय कुछ गलतियां करते हैं जो हमें नहीं करनी चाहिए। आज हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे कि सर्विस सेंटर पर मोबाइल को देने से पहले किन-किन बातों को ख्याल रखना चाहिए।

ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर
सबसे पहले इस बात को सुनिश्चित करें कि जिस सर्विस सेंटर पर आप फोन देने जा रहे हैं वह ऑथराइज है या नहीं, कहीं ऐसा तो नहीं है कि उसने ऑथराइज सेंटर का फर्जी बोर्ड लगा रखा है। कई बार बड़े-बड़े बाजार में लोकल सर्विस सेंटर वाले ऑथराइज सर्विस सेंटर का बोर्ड लगा देते हैं। तो ऐसे में जिस कंपनी का फोन की उसकी वेबसाइट या टॉल फ्री नंबर पर फोन करके आप सर्विस सेंटर की जानकारी ले सकते हैं।

डाटा का बैकअप लें
सर्विस सेंटर पर मोबाइल जमा करने से पहले फोन में मौजूद एक-एक फोटो, नंबर और अन्य चीजों का बैकअप लें। बैकअप आप अपने दूसरे फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड या गूगल ड्राइव या फिर मोबाइल कंपनी के क्लाउड पर ले सकते हैं। क्योंकि सर्विस सेंटर्स से आपका निजी डाटा सार्वजनिक हो सकता है, साथ ही डिलीट भी हो सकता है।