WhatsApp premium का मिलने लगा अपडेट, एक ही नंबर से चला सकेंगे 10 व्हाट्सएप अकाउंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Oct 2022 11:56 AM IST
सार

व्हाट्सएप ने बिजनेस एप के यूजर्स के लिए WhatsApp premium सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है, हालांकि इसका अपडेट फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए ही मिल रहा है। WhatsApp premium का अपडेट का बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है।

WhatsApp premium subscription service Rolling Out in Beta for Business Users
WhatsApp premium subscription - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी व्हाट्सएप बिजनेस एप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। व्हाट्सएप ने बिजनेस एप के यूजर्स के लिए WhatsApp premium सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है, हालांकि इसका अपडेट फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए ही मिल रहा है। WhatsApp premium का अपडेट का बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। बीटा यूजर्स अपने एप में प्रीमियम मीनू देख सकते हैं। प्रीमियम मीनू में यूजर्स को कई अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे।

    ये भी पढ़ें: भारत में हो रही WhatsApp की जासूसी, पढ़े जा रहे मैसेज

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रीमियम सब्सक्रिप्शन केवल बिजनेस एप के लिए ही हैं। ऐसे में यदि आप एक जेनरल यूजर हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तहत बिजनेस एप यूजर को कॉन्टेक्ट लिंक को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा।

    प्रीमियम अपडेट आ जाने के बाद फोन नंबर को बिना टाइप किए ही बिजनेस अकाउंट से कनेक्ट किया जा सकेगा। टेलीग्राम में इसी तरह का फीचर पहले से ही है। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे। इसका फायदा यह होगा कि आप एक ही नंबर से 10 डिवाइस में एक ही अकाउंट को इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा 32 लोगों से एक ही साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे।

    कॉल लिंक फीचर भी आ रहा

    कुछ दिन पहले ही मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि व्हाट्सएप में भी जूम और गूगल मीट की तरह वीडियो कॉलिंग लिंक शेयर करने का फीचर आ रहा है। इस लिंक की मदद से कोई भी किसी ग्रुप कॉल या मीटिंग को ज्वाइन कर सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें