भारत में हो रही WhatsApp की जासूसी, पढ़े जा रहे मैसेज, ESET की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
GB WhatsApp गूगल प्ले-स्टोर पर तो नहीं है लेकिन लोग इसे APK फाइल के जरिए इंस्टॉल कर रहे हैं और इस्तेमाल कर रहे हैं। मेटा ने कहा है कि GB WhatsApp के लगातार इस्तेमाल के बाद आपका व्हाट्सएप नंबर हमेशा के लिए बैन हो सकता है।

विस्तार
व्हाट्सएप के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है। भारत में WhatsApp के यूजर्स की संख्या करीब 55 करोड़ है। WhatsApp प्रत्येक कुछ दिन पर नए-नए फीचर्स भी जारी करता है लेकिन उसके यूजर्स को इससे भी अधिक फीचर्स की जरूरत है। भारत में WhatsApp का क्लोन एप GB WhatsApp काफी लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें कलरफुल चैटिंग का विकल्प मिलता है।
साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म ESET की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के लाखों WhatsApp यूजर्स की जासूसी लंबे समय से हो रही है। GB WhatsApp गूगल प्ले-स्टोर पर तो नहीं है लेकिन लोग इसे APK फाइल के जरिए इंस्टॉल कर रहे हैं और इस्तेमाल कर रहे हैं। मेटा ने कहा है कि GB WhatsApp के लगातार इस्तेमाल के बाद आपका व्हाट्सएप नंबर हमेशा के लिए बैन हो सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन के बाद भारत Mozi के लिए दूसरा सबसे बड़ा अड्डा है। मोजी एक IoT बोटनेट है। बोटनेट ऐसे वायरस वाले कंप्यूटर का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसे रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। इस कंप्यूटर के जरिए यूजर की जानकारी के बिना उसकी जासूसी आराम से की जा सकती है। GB WhatsApp भी इस कंप्यूटर से कंट्रोल होता है।