WhatsApp पर अब फोटो का कैप्शन भी कर सकेंगे एडिट, जानें कैसे करेगा काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 20 Aug 2023 10:20 AM IST
सार

WhatsApp का यह फीचर मैसेज एडिट फीचर के जैसे ही काम करेगा, जो यूजर्स को मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर उसे एडिट करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
WhatsApp media caption edit feature rolling out Here is how to use
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप मैसेजिंग और टेक्सटिंग के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप एक नए फीचर पर रोलआउट कर रहा है, जो यूजर्स को फोटो और मीडिया के कैप्शन को एडिट करने की सुविधा देगा। इस फीचर को कुछ यूजर्स के लिए जारी भी कर दिया गया है। बता दें कि व्हाट्सएप का यह फीचर मैसेज एडिट फीचर के जैसे ही काम करेगा, जो यूजर्स को मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर उसे एडिट करने की सुविधा देता है। हाल ही में व्हाट्सएप ने HD फोटो को शेयर करने की सुविधा को जारी किया है।

    व्हाट्सएप का नया एडिट मीडिया कैप्शन फीचर यूजर्स को मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर टाइपो को ठीक करने की अनुमति देता है। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यूजर्स को ऐप का अपडेटेड वर्जन इंस्टॉल करना होगा। यह सुविधा एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    मीडिया कैप्शन को एडिट करने के लिए, यूजर्स को कैप्शन के साथ हाल के मैसेज पर टैप करके रखना होगा। इसके बाद ड्रॉप डाउन मेनू से यूजर्स अपने द्वारा भेजे गए मीडिया मैसेज के कैप्शन को एडिट करने का विकल्प चुन सकते हैं। इस फीचर में फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट के साथ GIF फाइल तक के कैप्शन को एडिट कर सकते हैं। हालांकि यूजर्स केवल पहले 15 मिनट तक की कैप्शन को एडिट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें