WhatsApp Update: अब ग्रुप में 128 लोगों से एक साथ कर सकेंगे बात, आया यह जबरदस्त फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Nov 2023 01:15 PM IST
सार

WhatsApp के इस फीचर का बड़ा फायदा यह होगा कि बिजी होने की स्थिति में लोग ग्रुप में वॉयस नोट छोड़ सकेंगे। उदाहरण से समझने की कोशिश करें तो यदि कोई WhatsApp मीटिंग में है और उसे बीच में ही मीटिंग छोड़ना पड़े तो वह माइक पर टैप करके वॉयस नोट छोड़ सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp introduces voice chat feature for with large groups
WhatsApp Voice chat - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp ने एक नया फीचर जारी किया है। WhatsApp यूजर्स के लिए मेटा ने एक नया वॉयस चैट फीचर लॉन्च किया है जो कि लाइव वॉयस चैटिंग जैसा है, हालांकि यह ग्रुप वॉयस कॉल से काफी अलग होगा। ग्रुप वॉयस चैट शुरू करने के बाद ग्रुप के सभी मेंबर को परेशानी नहीं होगी। वॉयस चैट का नोटिफिकेशन तो मिलेगा लेकिन यह साइलेंट रहेगा।

    WhatsApp के इस फीचर का बड़ा फायदा यह होगा कि बिजी होने की स्थिति में लोग ग्रुप में वॉयस नोट छोड़ सकेंगे। उदाहरण से समझने की कोशिश करें तो यदि कोई WhatsApp मीटिंग में है और उसे बीच में ही मीटिंग छोड़ना पड़े तो वह माइक पर टैप करके वॉयस नोट छोड़ सकता है। मीटिंग खत्म होने के बाद सभी मेंबर इस नोट को सुन सकेंगे। वॉयस चैट में कोई यूजर्स किसी भी वक्त जुड़ सकता है और किसी भी वक्त छोड़ सकता है। वॉयस चैटिंग के दौरान भी यूजर्स मैसेज भेज सकेंगे।

    विज्ञापन

    WhatsApp वॉयस चैट कैसे शुरू करें?

    • जिस ग्रुप के साथ आप व्हाट्सएप वॉयस चैट करना चाहते हैं तो उस चैट को ओपन करें।
    • अब स्क्रीन पर दाहिनी ओर दिख रहे फोन के आइकन पर क्लिक करें।
    • अब वॉयस चैट स्टार्ट करने के लिए टैप करें।
    • इसके बाद सभी ग्रुप मेंबर को साइलेंट रूप से एक नोटिफिकेशन मिलेगा जिस पर क्लिक करके वे ज्वाइन कर सकेंगे।
    • ग्रुप वॉयस चैट से बाहर आने के लिए रेड क्रॉस बटन पर क्लिक करें।

    नोट-

    WhatsApp का यह फीचर 33-128 मेंबर्स के लिए आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। फिलहाल कुछ ही यूजर्स को यह फीचर मिला है। यदि आपको नहीं मिला है तो एप को अपडेट करें या फिर कुछ दिन इंतजार करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें