WhatsApp Update: आ रहा कपल के लिए सबसे खास फीचर, पासवर्ड बताने के बाद भी कोई नहीं पढ़ पाएगा प्राइवेट चैट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Nov 2023 10:06 AM IST
सार

यदि आप भी एक WhatsApp यूजर हैं और उसकी प्राइवेसी को लेकर परेशान रहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। WhatsApp में अब एक ऐसा अपडेट आ रहा है जिसके बाद आप अपने किसी एक चैट को भी सीक्रेट कोड के जरिए लॉक कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp Testing Secret Code Feature for Locked Chats
Whatsapp Update - फोटो : Istock

    विस्तार

    यदि आप भी एक WhatsApp यूजर हैं और उसकी प्राइवेसी को लेकर परेशान रहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। WhatsApp में अब एक ऐसा अपडेट आ रहा है जिसके बाद आप अपने किसी एक चैट को भी सीक्रेट कोड के जरिए लॉक कर सकेंगे।

    कोड लगाने के बाद किसी खास चैट को मेन लिस्ट से छिपा सकेंगे। WhatsApp एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप अपने चैनल का यूजरनेम भी बदल सकेंगे।

    विज्ञापन

    नए फीचर्स को WhatsApp के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.24.20 पर देखा जा सकता है। नए अपडेट के बाद किसी खास चैट के लिए आप सीक्रेट कोड सेट कर पाएंगे। इसके लिए WhatsApp एप के सेटिंग में जाकर Chat lock settings में जाना होगा और फिर हाइड लॉक चैट पर क्लिक करके सीक्रेट कोड डाला सेट किया जा सकेगा। व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि WhatsApp में अब विज्ञापन भी दिखेंगे। इसकी पुष्टि व्हाट्सएप के हेड कैथकार्ट ने की है। ब्राजील के एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कैथकार्ट ने कहा है कि WhatsApp में विज्ञापन दिखेंगे लेकिन मेन इनबॉक्स चैट में नहीं दिखेंगे। विज्ञापन एप को दो सेक्शन में दिखेंगे, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये सेक्शन कौन-कौन से हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें