WhatsApp ग्रुप में शेयर किए जा रहे हैं बच्चों के अश्लील वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 08 Jan 2019 11:14 AM IST
Whatsapp groups are using for Chind vulgar video share
whatsapp

    दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर अभी तक फर्जी खबरें ही शेयर की जाती थीं, लेकिन अब इसका इस्तेमाल बच्चों के अश्लील वीडियो को शेयर करने के लिए भी किया जाने लगा है। गौर करने वाली बात यह है कि व्हाट्सऐप ग्रुप का नाम भी बच्चों के अश्लील वीडियो ही है।

    दरअसल पूरी दुनिया को पता है कि व्हाट्सऐप पूरी तरह से एंड टू एंड इनक्रिप्टेड है। ऐसे में व्हाट्सऐप ग्रुप में किस तरह का कंटेंट शेयर हो रहा है जिसकी निगरानी नहीं हो रही है और इसी बात का लोग फायदा उठा रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः गूगल से मजाक में भी ना पूछें ये 6 सवाल, बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, जेल भी जा सकते हैं

    इसका खुलासा इजराइल की एक स्टार्टअप कंपनी AntiToxin ने किया है। AntiToxin ने कई ऐसे व्हाट्सऐप ग्रुप का पता लगाया है जिसमें धड़ल्ले से बच्चों के अश्लील वीडियो शेयर हो रहे हैं। इस कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के गंदे वीडियो शेयरिंग ग्रुप में अधिकतर लोग +91 नंबर वाले हैं जो कि भारत का कोड है। खास बात यह है कि जिन ग्रुप में ऐसे वीडियो शेयर हो रहे हैं उन ग्रुप के इनवाइट लिंक भी बाजार में पहुंच गए हैं जिनकी मदद से लोग आसानी से ग्रुप ज्वाइन कर रहे हैं।

    बता दें कि पिछले साल इसी कंपनी ने ऐसे ही कई व्हाट्सऐप ग्रुप का पता लगाया था जो साल 2016 से एक्टिव थे और उन ग्रुप के इनवाइट लिंक शेयर हो रहे थे। इसके लिए गूगल प्ले-स्टोर पर कई ऐप्स भी मौजूद हैं जिनकी मदद से व्हाट्सऐप के कुछ खास ग्रुप को ज्वाइन किया जा सकता है, हालांकि गूगल ने ऐसे कई ऐप्स को डिलीट भी कर दिया है।

    गौरतलब है कि भारत में बच्चों के अश्लील वीडियो पर पूरी तरह से बैन है और ऐसे वीडियो देखना या शेयर करना कानूनन जुर्म है। बच्चों के गंदे वीडियो देखने या शेयर करने के आरोप में आपको जेल के साथ सजा भी हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें